Bharat Express DD Free Dish

ब्लू ड्रेस में Sushmita Sen ने दिखाई मिस यूनिवर्स वाली सुंदरता, पैप्स को जमकर दिए पोज, यहां देखें तस्वीरें

Sushmita Sen: सुष्मिता सेन ने 1994 में मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था. पर सालों बाद भी हसीना के स्टाइल और खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है. खासतौर से उनके लुक्स इतने शानदार होते हैं कि फैंस देखते ही दिल दे बैठते हैं.

Sushmita Sen

Sushmita Sen: सुष्मिता सेन रियल स्टाइल डीवा हैं. 49 साल की हसीना बहुत अच्छे से जानती हैं कि उन्हें अपने लुक को कैसे इंप्रेसिव और यूनिक टच देना है. तभी उनके वेस्टर्न लुक के साथ-साथ देसी लुक्स भी देखते बनते हैं. अब हसीना ने ब्लू गाउन में इतना ग्लैमरस अंदाज दिखाया है कि हर कोई उनके ड्रेसिंग सेंस की तारीफ कर रहा है. फिल्मों “मेट्रो… इन दिनों” और “आप जैसा कोई” को लेकर सुर्खियों में बनीं फातिमा सना शेख हाल ही में एक इवेंट में सुष्मिता सेन से मिलीं. दोनों अभिनेत्रियों ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाया और कैमरे के सामने साथ में पोज दिए.

इवेंट में सुष्मिता सेन ने ब्लू गाउन पहन रखा था, जिसे उन्होंने सिल्वर नेकलेस से स्टाइल किया. इस ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही है.

सुष्मिता सेन की इस अदा पर फैंस फिदा हो गए. उन्होंने पैप्स को सोलो पोज भी दिए.

सुष्मिता सेन के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने बेहद ही सिंपल मेकअप किया है. वो अपने गाउन को लहराते हुए पैप्स को जमकर पोज दे रही है.

हर कोई सुष्मिता सेन के इस गाउन की तारीफ कर रहा है. हसीना ने अपने इस अंदाज से एक बार फिर प्रूफ कर दिया है कि सालों बाद भी उनका मिस यूनिवर्स वाला अंदाज कहीं खोया नहीं है.

वहीं, फातिमा ब्लैक साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. सुष्मिता ने फातिमा का हाथ थामा और बेहतर रोशनी वाली जगह की तलाश की, ताकि फोटो अच्छी आ सके. दोनों ने कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए पोज दिया और फिर वेन्यू के अंदर चली गईं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read