Bharat Express DD Free Dish

सावन के दूसरे सोमवार में अपनाना चाहती है एथेनिक लुक, तो बेस्ट हैं ये 5 बनारसी साड़ियां, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

Sawan 2025: सावन के महीने में ज्यादातर महिलाएं एथनिक जैसे की सूट और साड़ी पहना ज्यादा पसंद करती हैं. ऐसे में आपके लिए इस खास मौके के लिए बनारसी साड़ी पहना बेस्ट रहेगा.

Sawan 2025

Sawan 2025: सावन के पावन महीने में महिलाएं भगवान शिव की पूजा करती है. इस दौरान वह पारंपरिक परिधान में भी तैयार होती हैं. खासकर सावन में हरियाली तीज के दिन महिलाएं पारंपिक लुक के साथ एथेनिक लुक अपनाने के लिए नई-नई चीजें ट्राई करती रहती हैं. भगवान शिव को समर्पित सावन के इस पावन महीने में महिलाएं हरे रंग की साड़ियां पहनना काफी पसंद करती है.

सावन का दूसरा सोमवार आने वाला है इसलिए आपको पहले से ही आउटफिट्स को तैयार कर लेना चाहिए जिससे आपकी खूबसूरती निखर कर आएगी और आपके पड़ोसी भी आपकी जमकर तारीफ करेंगी. चलिए आज हम आपको बताते हैं दूसरे सोमवार को पहनने के लिए कौस सी डिजाइन की बनारसी साड़ियां आपके लिए बेस्ट रहेंगी.

अगर आप सावन के दूसरे सोमवार पर एथेनिक लुक अपनाना चाहती है तो इस तरह की ग्रीन और पींक कलर की बनारसी साड़ी आपको जरूर पहननी चाहिए. इससे आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे.

सावन में पहनने के लिए जरी वर्क बनारसी साड़ी आपकी लिए एकदम बेस्ट रहेगी. इसको आप मंदिर में जाने के लिए पहन सकती हैं. इस साड़ी में आप बैंगनी, मैरून, गहरा हरा की साड़ी को पहन सकते हैं.

बनारसी सिल्क साड़ियां महिलाओं को पहनना काफी ज्यादा पसंद होता है. ऐसे में अगर आप सावन के दूसरे सोमवार के दिन ऑरेंज कलर की बनारसी साड़ी पहनेंगी तो आपके पति आप पर फिदा हो जाएंगे और इससे आपकी सुंदरता ज्यादा निखर जाएगी.

खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ाने के लिए काफी ज्यादा मददगार साबित होती है ये ग्रीन बनारसी साड़ियां. इसको भी आप सावन के दूसरे सोमवार को पहन सकती हैं.

चंदेरी बनारसी साड़ी को पहनने के बाद आपको एकदम महारानी वाला लुक मिल सकता है. आप अपने हिसाब से इसमें गजरा भी लगा सकती हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read