देश

VIDEO: PM मोदी ने किए रामलला के दर्शन, बोले— मैंने 141 करोड़ भारतीयों के लिए प्रार्थना की; तस्वीरों में देखिए राम मंदिर का भव्य नजारा

PM Modi In Ayodhya: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में चुनावी रैलियां करते हुए आज शाम अयोध्या पहुंचे. उन्होंने राम मंदिर में रामलला की पूजा की. 2024 की शुरूआत में उन्होंने ही अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई थी. उस सुंदर प्रतिमा को अब ‘रामलला’ अर्थात बालक राम के रूप में पूजा जा रहा है, रोजाना लाखों श्रद्धालु वहां दर्शन करने जाते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने आज रामलला की पूजा-अर्चना करने के बाद रात को एक वीडियो शेयर करते हुए कहा— “आज श्रीअयोध्यानगरी में मैंने अपने 140 करोड़ भारतवासियों की भलाई के लिए प्रभु श्री राम से प्रार्थना की.”

राम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पीएम मोदी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. आप यहां देख सकते हैं कि प्रधानमंत्री ने कैसे रामलला के दर्शन किए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के कई जिलों में रैलियां करने के उपरांत आज अयोध्या पहुंचे थे. रामलला का दर्शन करने के बाद राम जन्‍मभूमि पथ से रोड शो किया.

अयोध्या में किया गया रोड शो 2 किलोमीटर का था, जो लता मंगेश्‍कर चौक पर खत्म हुआ. प्रधानमंत्री के पहुंचने से पहले ही वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए.

इस अवसर पर अयोध्या में भव्य सजावट की गई. चहुंओर भगवान राम की तस्वीरें नजर आईं. इन्हीं को देखते हुए पीएम ‘रामलला’ के दर्शन करने आए.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने कल बताया था कि 5 मई की शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे. ‘रामलला’ के दर्शन करने के बाद वह अयोध्या में रोड शो भी करेंगे.

यह भी पढ़िए: ‘मेरा परिवार आप हैं और मेरे वारिस भी आप…’, यूपी में बोले PM मोदी— मुझे आपका, आपके क्षेत्र का और देश का विकास करना है, VIDEO

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago