खेल

WTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया टीम को हुआ बड़ा फायदा, टीम इंडिया से बढ़ा फासला

WTC Points Table 2024: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज टीम के बीच इन दिनों दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज कर ली है. अब इसका फायदा ऑस्ट्रेलियाई टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में मिला है. वैसे तो इस मैच से पहले भी कंगारू टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर थी लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में टीमों का स्थान

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर 61.11 पॉइंट्स के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम काबिज है. दूसरे स्थान पर 54.16 पॉइंट्स के साथ भारत है. तीसरे स्थान पर 50.0 पॉइंट्स के साथ साउथ अफ्रीका है. इतने ही पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड, पांचवें नंबर पर बांग्लादेश और 36.66 पॉइंट्स के साथ पाकिस्तान छठे स्थान पर है.

वेस्टइंडीज की हार का इंग्लैंड को हुआ फायदा

ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले मैच में मेजबान टीम को जीत मिली. इसका फायदा इंग्लैंड टीम को हुआ है. अब इंग्लैंड की टीम एक पायदान ऊपर होकर सातवें स्थान पर पहुंच गई है. इससे पहले इंग्लैंड की टीम पॉइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर था. इंग्लैंड के सातवें स्थान पर हैं. जबकि, श्रीलंका की टीम नौवें स्थान पर खिसक गई है. ऑस्ट्रेलिया की जीत से टीम इंडिया को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.

ये भी पढ़ें- क्रिकेट के मैदान पर दिखा सचिन तेंदुलकर का जलवा, वीडियो देख फैंस कहेंगे वाह

टीम इंडिया अभी भी दूसरे स्थान पर बनी हुई है. इसके अलावा कैरेबियाई टीम आठवें स्थान पर खिसक गई है. अन्य टीमों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है. साउथ अफ्रीका की टीम अभी भी तीसरे पायदान पर है, पाकिस्तान की टीम छठे स्थान पर बनी हुई है.

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में बदलेगी WTC Points Table

भारत-इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के नजरिये से ये टेस्ट सीरीज दोनों टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है. अगर भारत इस टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करती है तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

1 minute ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

27 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

27 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

44 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

58 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago