देश

राम मंदिर के उद्घाटन के 26 दिन बाद अयोध्या पहुंचे सुब्रमण्यम स्वामी, किए राम लला के दर्शन, सामने आईं ये तस्वीरें

Subramanian Swamy In Ayodhya: अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के 26 दिन बाद शनिवार (17 फरवरी) को भाजपा के कद्दावर नेता सुब्रमण्यम स्वामी रामलला के दर्शन करने पहुंचे. आज सुबह (रविवार को) उन्होंने राम मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना की. साथ ही वहां साधु-संतों से मुलाकात की. अब सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें सुब्रमण्यम स्वामी को भगवा वस्त्रों में देखा जा सकता है.

सुब्रमण्यम स्वामी का स्वागत रामनगरी में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के महासचिव और मंदिर निर्माण समिति के प्रमुख पदाधिकारी चंपत राय ने किया. वहीं, राम मंदिर में भगवान राम की पूजा-अर्चना करने के बाद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, “आज अयोध्या में और रामलला की मूर्ति को करीब से देखने का मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा. मैं धन्य हूं. विहिप महासचिव चंपत राय के कुशल निर्देशन में चार मंजिला राम मंदिर निर्माण में हुई प्रगति से मैं आश्चर्यचकित हूं.”

राम मंदिर में दर्शन करने के उपरांत सुब्रमण्यम स्वामी ने खुद अपने ऑफिशियल X हैंडल पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. उनकी तस्वीरों पर ट्विटर यूजर्स दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ‘राणा जी’ ने लिखा— ‘एक बार पीएम नरेंद्र मोदी को भी थैंक यू बोल दीजिए. अगर वह नहीं होते‌ तो यह (मंदिर निर्माण) संभव नहीं होता.’

सुब्रमण्यम स्वामी ने अयोध्या में रामलला के दर्शन की ये तस्वीरें और वीडियो अपने आधिकारिक X हैंडल से शेयर की हैं.

यह भी पढ़िए: “मस्जिद को हटाकर पूरा मंदिर बनवाएंगे…” ज्ञानवापी पर बोले स्वामी; अयोध्या में कहा- लोकसभा चुनाव BJP ही जीतेगी

राम मंदिर निर्माण के पैरोकार रहे हैं स्वामी

बता दें कि सुब्रमण्यम स्वामी राज्यसभा में सांसद रह चुके हैं और उनको दक्षिण भारत में भाजपा का एक तेजतर्रार नेता माना जाता है. उनकी खास बात यह भी है कि वह अयोध्या में पहले से ही राम मंदिर निर्माण के पैरोकार रहे हैं. 2019 में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले उन्होंने कई बार कहा था कि नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है, लेकिन अयोध्या का श्रीराम जन्मस्थान हमारी आस्था से जुड़ा हुआ है. स्वामी ने अयोध्या पर आए फैसले पर कहा था कि यहां श्रीराम जन्मस्थान का होने की वजह से सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर निर्माण की अनुमति दी थी.

य​ह भी पढ़िए: आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिला रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह का न्यौता, बोले- विपक्षी भाजपा से टकराएं भगवान राम या अयोध्या से नहीं

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

विशाखापत्तनम में एआई क्रांति: अदाणी कॉनेक्स और गूगल का बड़ा फैसला, जानें बिना पानी के कैसे चलेंगे मेगा डेटा सेंटर?

गूगल और अदाणी कॉनेक्स की साझेदारी में विशाखापत्तनम में बनने वाले मेगा डेटा सेंटर पारंपरिक…

23 minutes ago

विशाखापत्तनम में अदाणी का ‘मेगा प्लान’, पर्यावरण प्रेमियों के हंगामे के बाद बदली पूरी रणनीति

Adani Group News: विशाखापत्तनम में अदाणीकॉनेक्स और गूगल के प्रस्तावित AI डेटा सेंटर को लेकर…

24 minutes ago

‘नारी शक्ति से समृद्ध हो रहा यूपी..! महाअष्टमी पर सीएम योगी बोले-‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में…’

महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…

42 minutes ago

दुनिया में उड़ी पाकिस्तान की खिल्ली! खुद का हथियार संभलता नहीं, चले थे शेखी बघारने; देखें VIDEO

Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…

46 minutes ago

रांची में सजा स्ट्रीट फूड वाला दुर्गा पूजा पंडाल, छत से लटकते दिखे गोलगप्पे

Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…

1 hour ago