Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

राशिफल

Kumbh Rashi Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों के लिए आज रुके हुए काम दोबारा शुरू हो सकते हैं और नए लोगों से संपर्क के जरिए करियर में अवसर बन सकते हैं. प्रेम और पारिवारिक जीवन में सहयोग बढ़ेगा, जबकि नए काम से पहले पुराने हिसाब-किताब साफ करने की सलाह है.

Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य, दिनचर्या और महत्वपूर्ण फैसलों पर ध्यान देने वाला रहेगा. संपत्ति से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है, जबकि धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर जिम्मेदारी लेने की सलाह है.

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और नए तरीके अपनाने की जरूरत पड़ सकती है. मेहनत बढ़ेगी, लेकिन लाभ मिलने के संकेत हैं. कारोबार में नई डील के अवसर बन सकते हैं, जबकि बढ़ते खर्च और वाहन चलाते समय सावधानी रखना जरूरी होगा.

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में तेजी आएगी और वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से कोई महत्वपूर्ण काम आगे बढ़ सकता है. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, बचत के नए प्रयास सफल हो सकते हैं, जबकि प्रेम संबंधों में गुस्से से बचकर संवाद करना बेहतर होगा.

Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों को आगे बढ़ाने का मौका देगा, लेकिन भद्रा के प्रभाव से मन थोड़ा बोझिल रह सकता है. करियर में सहकर्मियों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा, जबकि धन के फैसलों में सावधानी और प्रेम जीवन में संवाद जरूरी रहेगा.

Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज आपका मिलनसार और मददगार स्वभाव लोगों के बीच सम्मान बढ़ा सकता है. लंबे समय से अटके कामों में भी धीरे-धीरे प्रगति होगी. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति सुधारने के प्रयास सफल होने के संकेत हैं, लेकिन कार्यस्थल पर वाणी में संयम जरूरी है.

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने के अवसर बन सकते हैं, लेकिन आसपास के लोगों के विरोध से सावधान रहना होगा. नौकरी में नया काम मिल सकता है, आमदनी के मौके बनेंगे, जबकि शनि के प्रभाव से खर्च और थकान बढ़ने के संकेत हैं.

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि वालों के लिए आज आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं, लेकिन भद्रा के कारण कुछ योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है. करियर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जबकि धन संबंधी फैसलों में सावधानी और प्रेम-परिवार के मामलों में धैर्य रखने की सलाह है.

Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन पुरानी बातों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करने का है. अटके कामों में तेजी आने के संकेत हैं. बिजनेस और नौकरी में दोस्तों, सहकर्मियों व वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। धन, प्रेम और पारिवारिक मामलों में भी राहत के संकेत हैं.

Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज व्यतिपात योग के कारण किसी की बात भ्रमित कर सकती है. कागजी काम और जरूरी फैसलों में सावधानी बरतें. पार्टनर से मतभेद और बढ़ते खर्च की स्थिति बन सकती है. दोपहर बाद छोटी यात्रा या जरूरी मुलाकात का योग रहेगा.


Pension Mission Shakti Digital