Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

राशिफल

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि वालों के लिए आज करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं. बॉस की ओर से नई जिम्मेदारी या पद मिलने के योग हैं. लंबी यात्रा से खर्च बढ़ सकता है, लेकिन कमाई का रास्ता भी खुल सकता है. परिवार और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा.

Aaj Ki Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज कामकाज में पुरानी अड़चनें दूर होने और नए अवसर मिलने के संकेत हैं. नौकरी में मेहनत की सराहना, व्यापार में नया सौदा और अटका भुगतान मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है.

Aaj Ka Dhanu Rashifal: धनु राशि वालों के लिए आज नौकरी और कारोबार में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, लेकिन नौकरी तलाश रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं. आमदनी के नए रास्ते बन सकते हैं, वहीं प्रेम संबंधों में छोटी बातों को लेकर तनाव और सेहत में थकान रह सकती है.

Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज में नए तरीके अपनाने और अपनी पसंद के काम पूरे करने का अवसर लेकर आ सकता है. नौकरी में बदलाव और कारोबार में नए तरीके से लाभ के संकेत हैं, जबकि प्रेम और पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी.

Aaj Ka Kumbh Rashifal: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज में मेहनत के बाद अच्छे परिणाम और कानूनी मामलों में राहत के संकेत दे रहा है. संपत्ति से जुड़े सौदे आगे बढ़ सकते हैं, जबकि आर्थिक फैसलों में सलाह लेना और सेहत में थकान को नजरअंदाज न करना बेहतर रहेगा.

Aaj Ka Meen Rashifal: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन नए लोगों से मुलाकात, काम में नई सीख और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत दे रहा है. प्रेम और पारिवारिक जीवन में मेल-जोल बढ़ेगा, जबकि खेलकूद और व्यायाम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह है.

1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का संयोग बन रहा है. मकर, मीन, सिंह और वृषभ समेत कई राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन और प्रॉपर्टी के लिहाज से दिन खास बताया गया है.

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि के जातकों के लिए आज गुरु का प्रभाव आर्थिक स्थिति को संभालने वाला रहेगा. मेहनत का फल मिलने के साथ कारोबार के रुके काम आगे बढ़ सकते हैं. कामकाज में छोटी उलझनें और दबाव बढ़ सकता है. प्रेम और पारिवारिक जीवन में संयम जरूरी होगा, जबकि सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है.

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि के जातकों को आज किसी पुराने मामले को दोबारा संभालना पड़ सकता है. करियर में नए अवसर और नए काम से कमाई के रास्ते खुल सकते हैं. आर्थिक लेनदेन में सावधानी जरूरी होगी. प्रेम संबंधों में बातचीत से दूरी कम होगी, जबकि सेहत के लिए मोबाइल और लंबे समय तक बैठने से बचें.

Kark Rashi Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि के जातकों के लिए आज कामकाज में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं. नई भूमिका मिलने के साथ बाहरी लोगों से संपर्क कमाई बढ़ाने में मदद कर सकता है.. यात्रा या जरूरी सामान पर खर्च हो सकता है. प्रेम और पारिवारिक जीवन में भावनाएं खुलकर रखने का मौका मिलेगा, जबकि मानसिक शांति के लिए ध्यान जरूरी रहेगा.


Pension Mission Shakti Digital