Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

2025 में गुरु की चाल से उलटफेर, जानें किसकी सेहत में सुधार और किसके लिए बढ़ेगा संकट

साल 2025 में भी ग्रहों की स्थिति के आधार पर लोगों के जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव होंगे. बृहस्पति की विचित्र स्थिति के कारण इस वर्ष अधिकांश लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.

Health horoscope 2025

स्वास्थ्य राशिफल 2025 (प्रतीकात्मक फोटो.)

हर वर्ष की भांति, नए साल 2025 में भी ग्रहों की स्थिति के आधार पर लोगों के जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव होंगे. खासकर शनि और बृहस्पति की स्थिति इस साल के स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण रहेगी. बृहस्पति की विचित्र स्थिति के कारण इस वर्ष अधिकांश लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. पेट और स्नायु तंत्र से जुड़ी परेशानियां अधिक देखने को मिलेंगी. हालांकि कुछ राशियों को राहत भी मिल सकती है. आइए जानते हैं कि वर्ष 2025 में सभी 12 राशियों के लिए स्वास्थ्य के मामले में क्या भविष्यवाणी है.

मेष राशि

यह वर्ष स्वास्थ्य के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है. हड्डियों, नसों और आंखों की समस्याएं परेशान कर सकती हैं. तनाव और अवसाद से बचाव करें. किसी भी बीमारी को नजरअंदाज न करें. शनि देव की उपासना से लाभ मिलेगा.

वृष राशि

इस वर्ष स्वास्थ्य सामान्य रूप से ठीक रहेगा. पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. खानपान पर विशेष ध्यान दें. नियमित रूप से सूर्य देव को जल अर्पित करें.

मिथुन राशि

स्वास्थ्य के लिहाज से यह वर्ष कठिन हो सकता है. पेट, लिवर और नसों की समस्या हो सकती है. अनियमित भोजन से बचें और किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें. भगवान शिव की उपासना करें.

कर्क राशि

इस वर्ष स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होगा. मानसिक तनाव और अवसाद से राहत मिलेगी. पेट और आंखों की समस्याओं में सुधार होगा, लेकिन हृदय रोग को लेकर सतर्क रहें. सूर्य मंत्र का जप करें और जल अर्पित करें.

सिंह राशि

इस वर्ष स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा. व्यर्थ की चिंता और तनाव से बचाव करें. पेट, लिवर और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से सावधान रहें. दवा समय पर लें और नियमित टहलना न भूलें. शिवजी की पूजा करें.

कन्या राशि

यह वर्ष स्वास्थ्य के लिए मिश्रित रहेगा. हृदय, आंत और बुखार जैसी समस्याओं से बचाव करें. खानपान पर ध्यान दें और मोटापे को नियंत्रित करें. चोट लगने की संभावना बनी रहेगी. शनिदेव की उपासना करें.

तुला राशि

इस वर्ष स्वास्थ्य में सुधार होगा. धीरे-धीरे पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा. वर्ष के अंत में किसी सर्जरी की संभावना बन सकती है. राहु मंत्र का जप करें.

वृश्चिक राशि

स्वास्थ्य इस वर्ष मध्यम रहेगा. छोटी-छोटी परेशानियां बनी रहेंगी. तनाव और मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. वर्ष के अंत तक स्थिति में सुधार होगा. पूरे वर्ष शनिदेव की उपासना करें.

धनु राशि

यह वर्ष स्वास्थ्य के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है. छाती, हड्डियों और रक्तचाप से जुड़ी समस्याओं से बचाव करें. व्यर्थ की चिंता से बचें. खानपान की आदतों में सुधार करें और नियमित रूप से सूर्य देव की पूजा करें.

मकर राशि

इस वर्ष स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होगा. संक्रमण से बचाव करें. गर्भवती महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतनी होगी. बृहस्पति देव की पूजा से लाभ मिलेगा.

कुंभ राशि

स्वास्थ्य के लिहाज से यह वर्ष मिला-जुला रहेगा. रक्तचाप, मोटापा और पेट की समस्याओं पर ध्यान दें. किसी भी प्रकार के नशे से बचाव करें. शनि मंत्र का नियमित जप करें.

मीन राशि

इस वर्ष आकस्मिक स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. कोलेस्ट्रॉल, लिवर और हृदय रोग को लेकर सतर्क रहें. खानपान में सुधार करें और नियमित रूप से “नमः शिवाय” का जप करें.

ध्यान रखें

वर्ष 2025 में स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता और संयम की आवश्यकता रहेगी. खानपान पर ध्यान देने के साथ नियमित पूजा और मंत्र जप करने से स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है.


इसे भी पढ़ें- क्या आपका रिश्ता बदलेगा या बनेगा मजबूत? जानें, नया साल 2025 रिश्तों, संतान के लिए क्यों रहेगा खास


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital