Urdu Conclave 2026

रविवार का राशिफल: आत्मचिंतन और कर्म से मिलेगा सकारात्मक फल

Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: 10 मई 2026 का रविवार राशिफल पढ़ें. चन्द्रमा के मकर से कुंभ राशि में गोचर और अन्य ग्रहों की स्थिति से करियर, प्रेम, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में क्या बदलाव आएंगे, जानें आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: आज का दिन खास है क्योंकि सुबह सूर्योदय के समय चन्द्रमा मकर राशि में थे और दोपहर 12:12 बजे के बाद वे कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. बाकी ग्रह अपनी-अपनी स्थिति में स्थिर रहेंगे. सूर्य और बुध मेष राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि और मंगल मीन राशि में तथा शुक्र वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं. यह संयोग आज को आत्मचिंतन, कर्म और सकारात्मक ऊर्जा को मजबूत करने वाला बनाता है.

दिव्य ऊर्जा और कर्मयोग

प्रकृति का हर अंश ईश्वर की शक्ति से भरा है. आज का संदेश यही है कि वर्तमान को समझें और कर्मयोग के जरिए भविष्य को बेहतर बनाएं. रविवार को सूर्योपासना का विशेष महत्व माना गया है. श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ और भगवान शिव का स्मरण शुभ फल देगा. दान-पुण्य से ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम होंगे. जरूरतमंदों को अन्न, जल और वस्त्र का दान करना आज विशेष लाभकारी रहेगा.

मेष राशि

सुबह चन्द्रमा दशम भाव में और दोपहर बाद एकादश भाव में रहेंगे. नौकरी और करियर में नई संभावनाएं बनेंगी. बिजनेस में नई डील से फायदा होगा. ऑफिस में मेहनत की सराहना होगी.
युवा वर्ग को प्रेम और करियर में संतुलन रखना होगा. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी.

  • उपाय: दुर्गासप्तशती का पाठ करें और गुड़ का दान करें.
  • शुभ रंग: लाल, नारंगी
  • शुभ अंक: 02, 09
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

वृषभ राशि

दोपहर बाद चन्द्रमा दशम भाव में आकर कर्म क्षेत्र को मजबूत करेंगे. परिवार से जुड़े कार्यों में व्यस्तता रहेगी. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. सूर्य द्वादश भाव में होने से विवादों से बचना जरूरी है. रिश्तेदारों के साथ तनाव संभव है, वाणी पर नियंत्रण रखें. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी.

  • उपाय: हनुमान जी की पूजा करें.
  • शुभ रंग: बैंगनी, सफेद
  • शुभ अंक: 03, 09
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

मिथुन राशि

करियर निर्माण के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा. दोपहर बाद चन्द्रमा भाग्य भाव में आकर सफलता के नए मार्ग खोलेंगे. धार्मिक यात्रा का योग है. रुका हुआ सरकारी कार्य पूर्ण होगा.
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी. बिजनेस में धन लाभ की संभावना है.

  • उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और अन्न का दान करें.
  • शुभ रंग: सफेद, बैंगनी
  • शुभ अंक: 05, 06
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि

दोपहर बाद चन्द्रमा अष्टम भाव में आएंगे. मानसिक तनाव बढ़ सकता है. प्रमोशन के लिए प्रयास जारी रहेंगे. बिजनेस में समय प्रबंधन जरूरी रहेगा. लव लाइफ में तनाव संभव है.
राहु के प्रभाव से पेट संबंधी समस्या हो सकती है.

  • उपाय: माता दुर्गा की उपासना करें और उड़द व गुड़ का दान करें.
  • शुभ रंग: लाल, नारंगी
  • शुभ अंक: 04, 06
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि

दोपहर बाद चन्द्रमा सप्तम भाव में रहेंगे. बिजनेस और वैवाहिक जीवन में शुभ परिणाम देंगे.
सूर्य और गुरु का गोचर लाभकारी रहेगा. संतान की सफलता से मन प्रसन्न होगा.
लव लाइफ बेहतर होगी. योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी.

  • उपाय: सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करें, तिल और गुड़ का दान करें.
  • शुभ रंग: पीला, हरा
  • शुभ अंक: 05, 08
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

कन्या राशि

शनि और मंगल का गोचर शुभ रहेगा. दोपहर बाद चन्द्रमा छठे भाव में रहेंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. नौकरी में कार्यशैली की प्रशंसा होगी. रुका हुआ धन प्राप्त होगा.
नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी.

  • उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और चावल व गुड़ का दान करें.
  • शुभ रंग: सफेद, आसमानी
  • शुभ अंक: 05, 07
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि

दोपहर बाद पंचम भाव में चन्द्रमा छात्रों और करियर के लिए शुभ रहेंगे. बिजनेस में नए प्रोजेक्ट्स से लाभ होगा. नौकरी का तनाव कम होगा. परिवार में नए कार्य की शुरुआत हो सकती है. प्रेम जीवन आकर्षक रहेगा. यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा.

  • उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें और धार्मिक पुस्तकों व तिल का दान करें.
  • शुभ रंग: हरा, आसमानी
  • शुभ अंक: 05, 07
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

वृश्चिक राशि

गुरु और सूर्य रुके कार्यों को पूरा कराएंगे. धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा. नौकरी में पोस्ट परिवर्तन का योग है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम जीवन बेहतर रहेगा. आर्थिक मामलों में सुधार होगा.

  • उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और सप्त अन्न, तिल व चावल का दान करें.
  • शुभ रंग: पीला, लाल
  • शुभ अंक: 04, 06
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

धनु राशि

दोपहर बाद तृतीय भाव में चन्द्रमा रहेंगे. धन आगमन के योग बनेंगे. बिजनेस में सुधार होगा.
स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. संतान की सफलता से खुशी मिलेगी. आर्थिक समस्याओं में राहत मिलेगी.

  • उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें.
  • शुभ रंग: पीला, लाल
  • शुभ अंक: 05, 06
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि

दोपहर बाद चन्द्रमा द्वितीय भाव में रहेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. व्यवसाय में बेहतर परिणाम मिलेंगे. छात्रों के लिए समय शुभ रहेगा. प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं. आंखों की समस्या वाले लोग सावधानी रखें.

  • उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, दुर्गासप्तशती का पाठ करें और सात अन्न का दान करें.
  • शुभ रंग: नीला, हरा
  • शुभ अंक: 04, 08
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

कुंभ राशि

दोपहर बाद चन्द्रमा आपकी ही राशि में रहेंगे. बिजनेस में मित्रों का सहयोग मिलेगा. सरकारी कार्य पूरे होंगे. स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी रह सकती है. प्रेम जीवन में साथी को समय देंगे. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी.

  • उपाय: शिव मंदिर जाकर जलाभिषेक करें और मूंग व गुड़ का दान करें.
  • शुभ रंग: नीला, सफेद
  • शुभ अंक: 04, 07
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

ये भी पढ़ें-ऑफिस के बैग में भूलकर ना रखे ये पांच चीजे, बिगड़ जाएंगे बने हुए काम; पढ़ें पूरी लिस्ट

मीन राशि

दोपहर बाद द्वादश भाव में चन्द्रमा रहेंगे. सूर्य द्वितीय भाव में होकर आर्थिक लाभ देंगे. नौकरी और व्यवसाय में सक्रियता सफलता दिलाएगी. छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. प्रेम जीवन में थोड़ा तनाव संभव है.

  • उपाय: सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें.
  • शुभ रंग: सफेद, नारंगी
  • शुभ अंक: 01, 03
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read