Bharat Express DD Free Dish

17 मार्च 2026 मासिक शिवरात्रि: जानें शुभ-अशुभ समय, ग्रह स्थिति और पूजा के उपाय

Aaj Ka Panchang 17 march 2026: मंगलवार, 17 मार्च 2026 को मासिक शिवरात्रि है. इस दिन शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करने का विशेष महत्व है. जानें आज का पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त और सरल उपाय.

Aaj Ka Panchang 17 march 2026: आज सूर्योदय के समय सूर्य, शुक्र और शनि मीन राशि में विराजमान हैं. मंगल, बुध और राहु कुंभ राशि में हैं, जबकि चंद्रमा भी कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. गुरु मिथुन राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित हैं. यह ग्रह स्थिति दिनभर के शुभ-अशुभ समय को प्रभावित करेगी.

आज का पंचांग

मंगलवार, 17 मार्च को चैत्र कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 7:51 तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी आरंभ होगी. सूर्योदय 5:56 बजे और सूर्यास्त 5:59 बजे होगा. ऋतु वसंत और अयन उत्तरायण रहेगा. नक्षत्र शतभिष शाम 5:18 तक रहेगा, उसके बाद पूर्वाभाद्रपद शुरू होगा. योग की बात करें तो सुबह 7:13 तक सिद्ध योग रहेगा और फिर शुभ योग का आरंभ होगा. करण में पहले वणिज और बाद में भद्रा प्रभावी रहेगी.

चौघड़िया

सुबह 5:56 से 7:26 तक रोग काल रहेगा. 7:26 से 8:56 तक उद्वेग का समय है. 8:56 से 10:26 तक चर काल रहेगा. 10:26 से 11:57 तक लाभ का समय है. 11:57 से 1:27 तक अमृत काल रहेगा, जो सबसे उत्तम माना जाता है. 1:27 से 2:57 तक काल रहेगा. 2:57 से 4:27 तक शुभ समय है. शाम 4:27 से सूर्यास्त तक रोग काल रहेगा.

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:21 से 5:09 तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त 11:33 से 12:20 तक है. विजय मुहूर्त दोपहर 1:57 से 2:44 तक रहेगा. इन समयों में पूजा-पाठ और नए कार्य करना शुभ माना जाता है.

अशुभ समय

राहुकाल दोपहर 2:57 से 4:27 तक रहेगा. यमगंड सुबह 8:56 से 10:26 तक है. गुलिक काल 11:57 से 1:27 तक रहेगा. आज उत्तर दिशा में यात्रा करना अशुभ माना गया है, लेकिन यदि यात्रा जरूरी हो तो गुड़ खाकर निकलना लाभकारी होगा. पंचक और भद्रा भी आज प्रभावी रहेंगे.

ये भी पढ़ें-17 मार्च 2026 राशिफल: शिव-भैरव उपासना से मिलेगा सुख और सफलता, जानें सभी राशियों का हाल

विशेष योग और उपाय

आज मासिक शिवरात्रि का व्रत है. इस दिन शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और फूल अर्पित करने से विशेष फल मिलता है. मंगलवार होने के कारण हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाना शुभ है. ‘ॐहनुमते नमः’ मंत्र का जप करें और पितरों के लिए किसी नदी या तालाब के किनारे दीपदान करें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read