Aaj Ka Panchang 7 May 2026: आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. गुरुवार व्रत और भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ तीन शुभ योग बन रहे हैं. साध्य योग सुबह से लेकर रात 2 बजे तक रहेगा, उसके बाद शुभ योग शुरू होगा. वहीं शाम 6 बजकर 46 मिनट से रवि योग का आरंभ होगा, जो अगले दिन सुबह तक चलेगा. इन तीनों ही योग में शुभ कार्य करना फलदायी माना गया है.
गुरुवार व्रत का महत्व
ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर गुरुवार व्रत रखने से गुरु दोष दूर होता है. व्रत करने वाले लोग प्रात:काल संकल्प लेकर भगवान विष्णु की पूजा करें. पंचामृत से अभिषेक के बाद पीले वस्त्र, पीले फूल, चंदन, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें. तुलसी के पत्ते और बेसन के लड्डू, गुड़, चने की दाल का भोग लगाना शुभ माना गया है. पूजा के बाद विष्णु चालीसा का पाठ और व्रत कथा सुनना चाहिए.
पूजा विधि और दान
भगवान विष्णु की आरती करने के बाद केले के पौधे की पूजा और सेवा करें. हल्दी, चना, गुड़, धार्मिक पुस्तकें और पीले वस्त्र का दान करने से श्रीहरि की कृपा प्राप्त होती है. इससे विवाह के योग जल्दी बनते हैं और वैवाहिक जीवन सुखमय होता है.
आज का पंचांग
- तिथि: पंचमी सुबह 10:13 बजे तक, उसके बाद षष्ठी
- नक्षत्र: पूर्वाषाढा शाम 6:46 बजे तक, फिर उत्तराषाढा
- करण: तैतिल सुबह 10:13 बजे तक, गर रात 11:20 बजे तक, उसके बाद वणिज
- योग: साध्य रात 2 बजे तक, फिर शुभ
- पक्ष: कृष्ण
- दिन: गुरुवार
- चंद्र राशि: धनु रात 1:26 बजे तक, फिर मकर
सूर्योदय और चंद्रोदय
- सूर्योदय: सुबह 05:36 बजे
- सूर्यास्त: शाम 07:00 बजे
- चंद्रोदय: रात 12:06 बजे (08 मई)
- चन्द्रास्त: सुबह 09:26 बजे
शुभ चौघड़िया मुहूर्त
- सुबह शुभ: 05:36 से 07:16
- चर: 10:37 से 12:18
- लाभ: 12:18 से 01:58
- अमृत: 01:58 से 03:39
- शाम शुभ: 05:19 से 07:00
रात में भी अमृत और लाभ के समय शुभ कार्य किए जा सकते हैं.
अशुभ समय
- यमगण्ड: 05:36 से 07:16
- गुलिक काल: 08:57 से 10:37
- राहुकाल: 01:58 से 03:39
- दुर्मुहूर्त: 10:04 से 10:57 और 03:25 से 04:19
- दिशाशूल: दक्षिण दिशा
ये भी पढ़ें-07 मई का राशिफल: कौन सी राशि पाएगी अप्रत्याशित सफलता और किसे करना होगा संघर्ष?
विशेष जानकारी
आज शिववास नन्दी पर सुबह 10:13 बजे तक रहेगा, उसके बाद भोजन में. ऐसे में पूजा और दान का महत्व और भी बढ़ जाता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




