Aaj Ka Panchang 10 August 2025: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 10 अगस्त, दिन रविवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में.
10 अगस्त, रविवार का पंचांग (Aaj Ka Panchang 10 August 2025)
10 अगस्त को आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और रविवार का दिन है. प्रतिपदा तिथि 10 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी. 10 अगस्त को रात 12 बजकर 2 मिनट तक शोभन योग रहेगा. साथ ही दोपहर 1 बजकर 53 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा आज अशून्यशयन व्रत है.
10 अगस्त 2025 का पंचांग
- माह भाद्रपद तिथि
- प्रतिपदा तिथि (10 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक रहेगी)
- वार रविवा योग
- शोभन योग (10 अगस्त को रात 12 बजकर 2 मिनट तक)
- नक्षत्र धनिष्ठा नक्षत्र (दोपहर 1 बजकर 53 मिनट तक) अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक
- पक्ष कृष्ण चंद्रमा कुंभ राशि
- आज के दिन अशून्यशयन का व्रत रखा जाएगा.
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 8 August 2025 : वरलक्ष्मी व्रत आज, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
राहुकाल का समय
- दिल्ली- शाम 05:26 से शाम 07:06 तक
- मुंबई- शाम 05:33 से शाम 07:10 तक
- चंडीगढ़- शाम 05:30 से शाम 07:11 तक
- लखनऊ- शाम 05:09 से शाम 06:48 तक
- भोपाल- शाम 05:19 से शाम 06:57 तक
- कोलकाता- शाम 04:35 से शाम 06:12 तक
- अहमदाबाद- शाम 05:38 से शाम 07:16 तक
- चेन्नई- शाम 05:26 से शाम 07:06 तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
- सूर्योदय – 6:05 AM
- सूर्यास्त – 6:59 PM
- चन्द्रोदय – Aug 10 7:56 PM
- चन्द्रास्त – Aug 11 7:44 AM
Also Follow Bharat Express on Facebook
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



