Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Aaj Ka Panchang: 12/12/24, जानें आज के विशेष दिन पर क्या कहता है पंचांग

12 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि है, जो भगवान विष्णु और गुरु ग्रह की पूजा के लिए शुभ मानी जाती है. इस दिन पूजा और व्रत से गुरु दोष दूर किए जा सकते हैं और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है.

panchang 25 june 2025

आज गुरुवार, 12 दिसंबर 2024, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. इस दिन परिघ योग, अश्विनी नक्षत्र और दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहेगा. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और गुरु ग्रह की पूजा-अर्चना के लिए शुभ माना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करके गुरु ग्रह से संबंधित दोषों को कम किया जा सकता है.

भगवान विष्णु की पूजा-विधि

स्नान और ध्यान करने के बाद भगवान विष्णु को वस्त्र, पीले फूल, तुलसी के पत्ते, फल, केला, हल्दी, पंचामृत आदि अर्पित करें. पूजा के अंत में चने की दाल और गुड़ का भोग लगाएं. इस दिन पीले वस्त्र पहनना विशेष लाभकारी होता है.

पूजा के समय विष्णु चालीसा और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. अगर आप व्रत कर रहे हैं तो गुरुवार व्रत कथा का पाठ अवश्य करें. इसके साथ ही केले के पौधे की पूजा करें, जिसमें भगवान विष्णु का वास माना जाता है.

जो लोग विवाह में देरी का सामना कर रहे हैं या दांपत्य जीवन में समस्या महसूस कर रहे हैं, उनके लिए गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा विशेष लाभकारी हो सकती है. सुखी दांपत्य जीवन के लिए पति-पत्नी को साथ में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए.

आज का पंचांग

  • तिथि: द्वादशी
  • नक्षत्र: अश्विनी
  • करण: बव
  • पक्ष: शुक्ल
  • योग: परिघ
  • वार: गुरुवार
  • दिशाशूल: दक्षिण

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: प्रातः 7:04
  • सूर्यास्त: सायं 5:25
  • चन्द्रोदय: दोपहर 2:43
  • चंद्रास्त: प्रातः 3:41
  • चंद्र राशि: मेष

हिंदू मास और वर्ष

  • शक संवत: 1946 (क्रोधी)
  • विक्रम संवत: 2081
  • अमांत मास: मार्गशीर्ष
  • पूर्णिमांत मास: मार्गशीर्ष

शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त: 11:54 से 12:35 तक

अशुभ समय (मुहूर्त)

  • दुष्टमुहूर्त: 10:31 से 11:12, 14:39 से 15:21
  • राहुकाल: 13:32 से 14:50
  • गुलिक काल: 09:39 से 10:57
  • यमगंड: 07:04 से 08:22
  • कालवेला: 16:02 से 16:44

आज के दिन भगवान विष्णु की आराधना और गुरु ग्रह की पूजा विशेष लाभकारी है. सुख, समृद्धि और शांति के लिए इस दिन का सदुपयोग करें.


ये भी पढ़ें- जब भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दिया था गीता का उपदेश, जानें गीता दिवस का महत्व


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital