Bharat Express DD Free Dish

Aaj Ka Panchang 22 November 2025: आज चंद्र दर्शन, शनिवार व्रत और शनि पूजा का शुभ संयोग, पूजा विधि और दिनभर के खास मुहूर्त

आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद शुभ है. 22 नवंबर को चंद्र दर्शन, शनिवार व्रत और शनि पूजा का खास संयोग बना है. पंचांग अनुसार आज के शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग, राहुकाल और पूजा विधि जानें और अपने दिन की शुरुआत शुभ समय के साथ करें.

Aaj Ka Panchang, Panchang, Astrology

Aaj Ka Panchang 22 November 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या के बाद आज का दिन चंद्र दर्शन के लिए बेहद खास माना जा रहा है. सूर्यास्त के बाद जब पहली बार चंद्रमा दिखाई देगा, तो इसे देखने से मन को शांति मिलती है, सौंदर्य बढ़ता है और मानसिक तनाव कम होता है. ऐसा धार्मिक मान्यता में कहा गया है. संयोग यह भी है कि आज शनिवार है, यानी शनि उपासना का दिन, इसलिए सुबह से ही भक्त पूजा-पाठ की तैयारी में लगे हुए हैं.

शनिदेव की पूजा आज क्यों खास है?

जो लोग शनिवार का व्रत रखते हैं, उनके लिए आज का दिन और भी महत्वपूर्ण है. शास्त्रों में बताया गया है कि शनिदेव की कृपा से जीवन की बाधाएँ दूर होती हैं और कष्ट कम होते हैं. सुबह स्नान कर शनिदेव का जल से अभिषेक करें, उन्हें नीले फूल, काले तिल, धूप, दीप और अक्षत अर्पित करें. काले गुलाब जामुन का भोग लगाना भी शुभ माना गया है.

सरसों के तेल का दीपक जलाकर शनि चालीसा और शनि स्तोत्र का पाठ करें, फिर व्रत कथा सुनकर आरती करें.

तिथि, नक्षत्र और योग

पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी, जिसके बाद तृतीया शुरू होगी.

ज्येष्ठा नक्षत्र 4:47 PM तक रहेगा और फिर मूल नक्षत्र लगेगा.

सुकर्मा योग 11:30 AM तक रहेगा, इसके बाद धृति योग शुरू होगा.

चंद्रमा दिन के पहले हिस्से में वृश्चिक राशि में रहेगा और फिर धनु राशि में प्रवेश करेगा.

ये भी पढ़ें- 

आज का चंद्र दर्शन

सूर्यास्त 5:25 PM पर होगा और उसके बाद चंद्र दर्शन किया जा सकेगा. चंद्रमा का उदय सुबह 8:39 AM पर होगा और चंद्रास्त 6:44 PM पर.

शास्त्रों में माना गया है कि चंद्र दर्शन मन की बेचैनी को दूर करता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है.

सुबह से रात तक के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 5:02 AM – 5:56 AM

अमृतकाल: 6:56 AM – 8:43 AM

अभिजीत मुहूर्त: 11:46 AM – 12:28 PM

विजय मुहूर्त: 1:53 PM – 2:35 PM

शुभ समय

शुभ: 8:09 AM – 9:28 AM

चर: 12:07 PM – 1:27 PM

लाभ: 1:27 PM – 2:46 PM

अमृत: 2:46 PM – 4:06 PM

रात के शुभ चौघड़िया:

लाभ: 5:25 PM – 7:06 PM

शुभ: 8:46 PM – 10:27 PM

अमृत: 10:27 PM – 12:08 AM

अशुभ समय पर ध्यान दें

राहुकाल: 9:28 AM – 10:48 AM

गुलिक काल: 6:49 AM – 8:09 AM

यमगंड: 1:27 PM – 2:46 PM

दिशा शूल: पूर्व दिशा में यात्रा से बचें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read