Urdu Conclave 2026

Aaj Ka Panchang 24 May 2025: शनि प्रदोष व्रत आज, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है. आज एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। इसके साथ ही आज शनि त्रयोदशी है. ऐसे में चलिए पंडित आनंद सागर पाठक से जानते हैं आज का पंचांग.

Aaj Ka Panchang, Panchang, Astrology

Aaj Ka Panchang 24 May 2025: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 24 मई, दिन शनिवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

24 मई, शनिवार का पंचांग (Aaj Ka Panchang 24 May 2025)

24 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और शनिवार का दिन है. द्वादशी तिथि शनिवार शाम 07:21 मिनट तक रहेगी। 24 मई को दोपहर 3 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा. साथ ही शनिवार दोपहर 01:48 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा 24 मई को शनि प्रदोष व्रत किया जाएगा. बता दें कि शनिवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष को शनि प्रदोष के नाम से जाना जाता है.

24 May 2025 का शुभ मुहूर्त

  • ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि– 24 मई 2025 को शाम 07:21 मिनट तक
  • आयुष्मान योग– 23 मई को दोपहर 3 बजे तक
  • रेवती नक्षत्र– 24 मई को दोपहर 01:48 मिनट तक
  • 24 मई 2025 व्रत-त्यौहार– शनि प्रदोष व्रत

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 23 May2025 : आज अपरा एकादशी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राहुकाल का समय

  • दिल्ली– सुबह 08:52 – 10:35 AM
  • मुंबई- सुबह 09:19 – 10:57 AM
  • चंडीगढ़- सुबह 08:52 – 10:36 AM
  • लखनऊ- सुबह 08:39 – 10:21 AM
  • भोपाल- सुबह 08:56 – 10:37 AM
  • कोलकाता- सुबह 08:14 – 09:54 AM
  • अहमदाबाद- सुबह 09:16 – 10:56 AM
  • चेन्नई- सुबह 08:54 – 10:30 AM
  • सूर्य और चंद्रमा का समय
  • सूर्योदय – 5:46 AM
  • सूर्यास्त – 7:01 PM
  • चन्द्रोदय – May 24 3:07 AM
  • चन्द्रास्त – May 24 4:10 PM

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read