Bharat Express DD Free Dish

आज का पंचांग 27 मई 2026: पद्मिनी एकादशी और बुधवार व्रत का महत्व

Aaj Ka Panchang 27 May 2026: आज 27 मई 2026 को पुरुषोत्तम मास की पद्मिनी एकादशी और बुधवार व्रत का संयोग है. इस दिन भगवान विष्णु और गणेश जी की पूजा का विशेष महत्व है. व्रत, कथा और जागरण से भक्तों को धन-धान्य, सफलता और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

Aaj Ka Panchang 31 May 2026

Aaj Ka Panchang 27 May 2026: 27 मई 2026 को पुरुषोत्तम मास की पद्मिनी एकादशी पड़ रही है, जिसे कमला एकादशी भी कहा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत का विशेष महत्व है. श्रद्धालु दिनभर उपवास रखते हैं, रात्रि में जागरण करते हैं और अगले दिन सूर्योदय के बाद स्नान कर पारण करते हैं. मान्यता है कि इस व्रत से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है, घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और हरि कृपा से मोक्ष की प्राप्ति होती है.

बुधवार व्रत और गणेश पूजा

आज बुधवार व्रत भी है. इस दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा करने का विधान है. भक्त गणेश चालीसा का पाठ करते हैं, व्रत कथा सुनते हैं और आरती करते हैं. गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए मूंग के लड्डू या मोदक का भोग लगाया जाता है. साथ ही गाय को हरा चारा खिलाना और हरी वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है. हरे रंग के कपड़े पहनकर घर से बाहर निकलना भी लाभकारी है, जिससे बुध ग्रह मजबूत होता है और कार्यों में सफलता मिलती है.

तिथि और नक्षत्र

आज ज्येष्ठ अधिकमास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, जो सुबह 06:21 बजे तक रहेगी. इसके बाद द्वादशी प्रारंभ होगी. हस्त नक्षत्र सुबह 05:56 बजे तक रहेगा, फिर चित्रा नक्षत्र शुरू होगा.

करण और योग

विष्टि करण सुबह 06:21 बजे तक रहेगा. इसके बाद बव करण शाम 07:06 बजे तक और फिर बालव करण रहेगा. आज व्यतीपात योग है, जो 28 मई की सुबह 03:25 बजे तक चलेगा. उसके बाद वरीयान् योग प्रारंभ होगा.

चंद्रमा की स्थिति

आज चंद्रमा कन्या राशि में है और शाम 07:00 बजे के बाद तुला राशि में प्रवेश करेगा.

सूर्योदय और सूर्यास्त

सूर्योदय सुबह 05:25 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 07:12 बजे. चंद्रोदय दोपहर 03:51 बजे और चंद्रास्त अगले दिन 28 मई को सुबह 03:01 बजे होगा.

शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:03 एएम से 04:44 एएम
  • सर्वार्थ सिद्धि योग: 05:25 एएम से 05:56 एएम
  • रवि योग: 05:25 एएम से 05:56 एएम
  • विजय मुहूर्त: 02:36 पीएम से 03:31 पीएम
  • अमृत काल: 28 मई को 01:09 एएम से 02:54 एएम
  • निशिता मुहूर्त: 11:58 पीएम से 12:39 एएम, 28 मई

दिन का चौघड़िया

  • लाभ: 05:25 एएम से 07:08 एएम
  • अमृत: 07:08 एएम से 08:52 एएम
  • शुभ: 10:35 एएम से 12:18 पीएम
  • चर: 03:45 पीएम से 05:28 पीएम
  • लाभ: 05:28 पीएम से 07:12 पीएम

रात का चौघड़िया

  • शुभ: 08:28 पीएम से 09:45 पीएम
  • अमृत: 09:45 पीएम से 11:02 पीएम
  • चर: 11:02 पीएम से 12:18 एएम, 28 मई
  • लाभ: 02:51 एएम से 04:08 एएम, 28 मई

अशुभ समय

  • यमगण्ड: 07:08 एएम से 08:52 एएम
  • गुलिक काल: 10:35 एएम से 12:18 पीएम
  • राहुकाल: 12:18 पीएम से 02:02 पीएम
  • दुर्मुहूर्त: 11:51 एएम से 12:46 पीएम
  • भद्रा: 05:25 एएम से 06:21 एएम (वास पाताल लोक में)
  • दिशाशूल: उत्तर दिशा

ये भी पढ़ें-बंगाल चुनाव में हार के बाद TMC में बगावत! 100 पार्षदों का इस्तीफा, ममता बनर्जी के करीबी फिरहाद हाकिम भी छोड़ना चाहते हैं पद

शिववास

आज सुबह 06:21 एएम तक शिव क्रीड़ा में विराजमान रहेंगे, उसके बाद कैलाश पर स्थित होंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read