Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Aaj Ka Panchang 9 November 2026: सोमवती अमावस्या आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Panchang 9 November 2026: 9 नवंबर 2026 को सोमवती अमावस्या है. जानें अमावस्या तिथि, भगवान शिव की पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय.

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang 9 November 2026: सोमवार, 9 नवंबर को सोमवती अमावस्या मनाई जा रही है. सोमवार के दिन अमावस्या पड़ने के कारण इस तिथि का धार्मिक महत्व बढ़ जाता है. हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, सोमवती अमावस्या पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने के साथ पितरों के लिए तर्पण और दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है. इस दिन श्रद्धालु शिवलिंग पर जल चढ़ाकर परिवार की सुख-शांति की कामना करते हैं. वहीं, पितरों की शांति के लिए जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करने की भी परंपरा है.

अगर आप आज पूजा-पाठ या किसी शुभ काम की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो दिन के शुभ और अशुभ समय की जानकारी जरूर रख लें. आइए जानते हैं 9 नवंबर 2026 का पूरा पंचांग, अमावस्या तिथि, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक का समय.

आज की तिथि और सोमवती अमावस्या का महत्व

पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी. इसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी, जो 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक रहेगी.

सोमवार को अमावस्या होने के कारण इसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से सुख-समृद्धि आती है. वहीं, पितरों के निमित्त तर्पण और दान करने का भी विशेष महत्व है. श्रद्धालु इस दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करते हैं.

आज के शुभ मुहूर्त

आज पूजा-पाठ, ध्यान और शुभ कामों के लिए कई अच्छे मुहूर्त हैं. पंचांग के मुताबिक, सुबह 5 बजकर 5 मिनट से 5 बजकर 53 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा. इस समय पूजा, ध्यान और मंत्र जाप करना शुभ माना जाता है.

इसके अलावा सुबह 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. इसे दिन के सबसे शुभ समय में गिना जाता है. वहीं, अमृत काल रात 11 बजकर 48 मिनट से अगले दिन रात 1 बजकर 31 मिनट तक रहेगा.

आज का राहुकाल और अशुभ समय

शुभ काम करने के लिए मुहूर्त देखने के साथ राहुकाल और दूसरे अशुभ समय का ध्यान रखना भी जरूरी माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन समयों में नए मांगलिक काम शुरू करने से बचना चाहिए.

आज सोमवार को सुबह 8 बजकर 3 मिनट से 9 बजकर 25 मिनट तक राहुकाल रहेगा. वहीं, सुबह 10 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 10 मिनट तक यम गण्ड रहेगा. दोपहर 1 बजकर 33 मिनट से 2 बजकर 55 मिनट तक कुलिक काल रहेगा.

इसके अलावा दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से 1 बजकर 16 मिनट तक और फिर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 28 मिनट तक दुर्मुहूर्त रहेगा.

आज सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

9 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 40 मिनट पर होगा. वहीं, चंद्रोदय सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर और चंद्रास्त शाम 5 बजकर 33 मिनट पर होगा.

ये भी पढ़ें- गोवर्धन पूजा पर क्यों लगाया जाता है अन्नकूट का भोग? जानिए इसमें छिपे सेहत के अनोखे राज

सोमवती अमावस्या के दिन पूजा-पाठ, पितरों का तर्पण और दान-पुण्य करने के साथ दिन के शुभ-अशुभ समय का ध्यान रखना भी जरूरी माना जाता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital