Aaj Ka Rashifal 12 November 2025: आज बुधवार का दिन है और चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा है, जिससे गजकेसरी योग बन रहा है. आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं. आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.
मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो वह सफल होगा. आपको प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है. कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलेगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा.
वृषभ (Taurus)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. आपको अपने बॉस से छोटी-छोटी बातों पर नहीं उलझना चाहिए. आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा, जिससे कोई गड़बड़ी हो सकती है. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है.
मिथुन (Gemini)
आज का दिन आपके लिए सोच-समझकर निर्णय लेने का है. आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है. आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं. आपको किसी से बिना मांगे सलाह नहीं देनी चाहिए. प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से कहासुनी हो सकती है.
कर्क (Cancer)
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा. आपको अपने आय और व्यय में तालमेल बनाकर चलना होगा. परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है. आपको अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए धैर्य बनाए रखना होगा.
सिंह (Leo)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा. परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है. आपको सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा. आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे.
कन्या (Virgo)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा. आपको कहीं बाहर से नौकरी का कोई ऑफर मिल सकता है. आपको अपने धन और समय दोनों का सदुपयोग करने की आवश्यकता है. जीवनसाथी से आपकी कहासुनी हो सकती है, इसलिए आप उनसे कोई भी बात गुप्त ना रखें.
तुला (Libra)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा. माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है. आपको कहीं बाहर से नौकरी का कोई ऑफर मिल सकता है. आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे.
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए कर्जों से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा. आपको कामों पर विशेष ध्यान देना होगा. आपका अपने लेनदेन से संबंधित मामलों को लेकर लड़ाई-झगड़ा बढ़ सकता है. आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा.
धनु (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा. संतान के भविष्य को लेकर आपको चिंता हो सकती है. मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा. आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा.
मकर (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा. आपको किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा. परिवार में किसी सदस्य से आपकी कहासुनी हो सकती है. आपको अपनी जरूरतों पर ध्यान देना होगा.
कुंभ (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा. संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी. आपको अपने आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रहेगी. आपको किसी सदस्य से कोई उपहार मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: कालभैरव जयंती पर करें भगवान शिव को प्रसन्न; मुहूर्त, समय और महत्व के लिए पढ़ें Aaj Ka Panchang
मीन (Pisces)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है. आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा. आपके बॉस आपके काम में बाधा डाल सकते हैं. आपको लोगों को पहचानकर चलने की आवश्यकता है. माता-पिता का सहयोग आप पर बना रहेगा.
Rashifal और धर्म से जुड़ी तमाम खबरों के लिए यहां क्लिक करें..
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




