Aaj Ka Rashifal, 02 May 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है. ग्रह नक्षत्रों के चाल के आधार पर ज्योतिष हमारे दैनिक, साप्ताहिक और मासिक राशिफल Horoscope का आकलन करते हैं. आज 02 मई अप्रैल दिन शुक्रवार है. ऐसे में आइए जानते हैं आज के दिन किन राशी वालो को मिलेगा मां लक्ष्मी का साथ और किसे होना पड़ेगा परेशान, आइए ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल.
आज का राशिफल, 02 मई 2025 ( Aaj Ka Rashifal 2 May 2025)
मेष राशि (Aries)
आज नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद रहेंगे. राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है. प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी और घरवालों के साथ समय बिताने का मौका भी मिलेगा.
वृषभ राशि (Taurus)
भाग्य आपके साथ रहेगा और कुछ बड़ी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. हालांकि, सरकारी योजनाओं या निवेश से पहले सोच-विचार ज़रूरी होगा. आय बढ़ाने के नए स्रोतों की तलाश में सफलता मिलेगी.
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन सोच-समझकर निर्णय लेने का है. कोई भी काम किस्मत पर न छोड़ें, बल्कि पूरी मेहनत करें. लंबी यात्रा की योजना बन सकती है, जो लाभकारी रहेगी.
कर्क राशि (Cancer)
सहयोग और आत्मविश्वास की भावना आज आपके काम आएगी. वाहन चलाते समय सतर्क रहें. यात्रा के दौरान सुरक्षा का ध्यान रखें और बेवजह तनाव लेने से बचें.
सिंह राशि (Leo)
पॉजिटिव सोच और मेहनत से आज कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. नई जिम्मेदारियां समय पर पूरी होंगी. नेतृत्व क्षमता में सुधार होगा, लेकिन जरूरी कामों को टालना नुकसानदायक हो सकता है.
कन्या राशि (Virgo)
आज आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है. जल्दबाजी में कोई निवेश न करें. खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए बजट बनाकर चलें. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
तुला राशि (Libra)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक रहेगा. कला, डिज़ाइन या तकनीकी क्षेत्रों में रुचि दिखेगी. कोई पुरानी गलती दोहराने से बचें और नए अनुभवों से सीख लें. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोग सतर्क रहें.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा. दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा. खर्चों और कमाई में संतुलन बनाए रखें. कोई नया कीमती सामान भी प्राप्त हो सकता है.
धनु राशि (Sagittarius)
स्वास्थ्य के मामले में दिन कमजोर है. थकान और सुस्ती हावी हो सकती है. लापरवाही से बचें. ऑफिस में आपकी मेहनत सराही जाएगी और आपके सुझावों का महत्व बढ़ेगा.
मकर राशि (Capricorn)
मिश्रित परिणामों वाला दिन रहेगा. घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है. भाई-बहनों से रिश्ते मधुर रहेंगे, लेकिन कुछ छोटी समस्याएँ मानसिक अशांति ला सकती हैं. रिश्तों में समझदारी दिखाएँ.
कुंभ राशि (Aquarius)
आज तरक्की की संभावनाएँ बन रही हैं. छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा और कोई पुरस्कार या अवसर मिल सकता है. नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को सकारात्मक खबर मिल सकती है.
मीन राशि (Pisces)
व्यवसाय में सतर्कता जरूरी है. बहस या विवाद से दूर रहें. पारिवारिक मामलों में शांति बनाए रखें. विद्यार्थियों को पढ़ाई के दबाव से कुछ राहत मिलेगी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


