Bharat Express DD Free Dish

इन 4 राशियों का होगा तगड़ा ‘कमबैक’! सर्वार्थ सिद्धि योग में मिलेगी बड़ी खुशखबरी, जानें आज का राशिफल

23 जुलाई 2026 को सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग के शुभ संयोग में कई राशियों के लिए धन लाभ, करियर ग्रोथ और रुके काम पूरे होने के संकेत हैं. वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य, निवेश और गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज 23 जुलाई 2026 को सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग के दुर्लभ संयोग में ग्रहों का विशेष फेरबदल देखने को मिल रहा है. दर्सल आज (Aaj Ka Rashifal 23 July 2026) सूर्य देव और बुध कर्क राशि में, चंद्रमा तुला में, मंगल वृषभ में, गुरु और शुक्र मिथुन में, शनि मीन में, राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. ग्रहों की इस कड़क चाल के कारण आज कई राशियों के जीवन में तरक्की और धन लाभ के बड़े अवसर आने वाले हैं, वहीं कुछ राशियों को गुप्त शत्रुओं और सेहत के मोर्चे पर सतर्क रहने की सलाह दी जाती है.

मेष, वृषभ और मिथुन राशि का भविष्यफल (Aaj Ka Rashifal 23 July 2026)

मेष राशि के जातकों की आज ऑफिस में व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन आपकी मेहनत की हर तरफ सराहना होगी, सेहत और खर्चों पर थोड़ा ध्यान रखें. वृषभ राशि के लोगों को करियर और व्यापार में सफलता के बेहतरीन अवसर मिलेंगे, हालांकि विरोधियों से सावधान रहने और गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है. मिथुन राशि वाले जातकों पर काम का दबाव ज्यादा रहेगा, लेकिन सहकर्मियों के सहयोग से काम आसान होंगे, आज किसी भी तरह के बड़े निवेश से बचें.

कर्क, सिंह और कन्या राशि का आज का भाग्य फल

कर्क राशि (today Rashifal in hindi)के लोगों के पारिवारिक विवाद सुलझेंगे, नौकरी में तरक्की मिलेगी और आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी. सिंह राशि के जातकों की शिक्षा, करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा में आज बड़ा उछाल आएगा, घर में मांगलिक कार्य के योग हैं और अचानक धन लाभ हो सकता है. कन्या राशि के लोगों को बिजनेस और जॉब में ग्रोथ के नए रास्ते मिलेंगे, छात्रों को पढ़ाई में मनचाही सफलता मिलेगी.

तुला, वृश्चिक और धनु राशि का दैनिक राशिफल(today Rashifal in hindi)

तुला राशि वाले आज वर्क-लाइफ बैलेंस बनाकर चलें, किसी भी काम में जल्दबाजी न करें और अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें. वृश्चिक राशि के लोगों को आज चुनौतियों के बीच धैर्य बनाए रखना होगा, पढ़ाई पर फोकस करें और थकान से बचने के लिए पूरा आराम लें. धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन जैकपॉट जैसा है, करियर और व्यापार में बड़ी सफलता के साथ धन लाभ के योग हैं.

मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों का भविष्यफल

मकर राशि के लोगों को आज कामकाज में सफलता मिलेगी, लेकिन पीठ पीछे साजिश रचने वाले गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा. कुंभ राशि के व्यापारियों को शुरुआत में कुछ चुनौतियां मिलेंगी, लेकिन सूझबूझ से आप बड़ा मुनाफा कमा लेंगे. मीन राशि के जातकों की लंबे समय से अटकी हुई कोई बड़ी इच्छा आज पूरी हो सकती है, समाज में सम्मान बढ़ेगा और लव लाइफ में प्यार बना रहेगा.

ये भी पढ़ें-सावन में विशेष शिव साधना करेंगे आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, हरिद्वार में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

ग्रहों का गोचर

आज सूर्य और बुध का कर्क राशि में होना बुधादित्य योग जैसे शुभ प्रभाव पैदा कर रहा है, जिससे कर्क और सिंह राशि वालों को मानसिक स्पष्टता मिलेगी. वहीं मंगल का वृषभ में और शनि का मीन में गोचर वृश्चिक और मकर राशि वालों के लिए थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है, इसलिए कोई भी बड़ा आर्थिक निर्णय लेने से पहले दो बार सोचें.

आज का लकी कलर

आज गुरुवार का दिन (today Rashifal in hindi) होने के कारण पीला और नारंगी रंग सभी 12 राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. अगर आज किसी बड़े काम के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं, तो अपने पास पीला रुमाल रखें या माथे पर केसर/हल्दी का तिलक लगाएं. इससे आपका दिन मंगलमय रहेगा और काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी.

आपने आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 23 July 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read