Aaj Ka Rashifal 27 June 2025: आज का दिन कुछ राशियों के लिए सौगातों से भरा हो सकता है, तो कुछ को थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी.
कामकाज, रिश्तों और सेहत को लेकर सितारों की चाल कुछ नए बदलाव दिखा रही है. आइए जानते हैं गृहों की चाल के मुताबिक आपकी किस्मत के सितारें क्या कहते हैं.
मेष (Aries)
आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है जिससे मन खुश रहेगा. काम के सिलसिले में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा.
उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
वृषभ (Taurus)
व्यवसाय में लाभ की संभावना है लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है. दाम्पत्य जीवन में थोड़ी अनबन हो सकती है, बातचीत से हल निकलेगा.
उपाय: सफेद वस्त्र दान करें.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
मिथुन (Gemini)
विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है. नौकरी में नए मौके मिल सकते हैं. किसी करीबी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा.
उपाय: तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
कर्क (Cancer)
आज भावनाओं में बहने से बचें. कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ सकता है, शांति से काम लें. परिवार में किसी सदस्य की सेहत पर ध्यान दें.
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 2
सिंह (Leo)
नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने का अच्छा समय है. आत्मविश्वास बढ़ेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी. यात्रा के योग बन रहे हैं.
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें.
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
ये भी पढ़ें- Bhramari pranayama benefits — तनाव दूर करने का आसान तरीका भ्रामरी प्राणायाम, माइग्रेन से दिलाएगा राहत
कन्या (Virgo)
धन लाभ के योग हैं लेकिन निवेश सोच-समझकर करें. पुराने काम आज पूरे हो सकते हैं. घर में सकारात्मक माहौल बना रहेगा.
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7
तुला (Libra)
मन में थोड़ी बेचैनी रह सकती है, ध्यान और योग से लाभ मिलेगा. दोस्तों का साथ मन को सुकून देगा. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी.
उपाय: चावल का दान करें.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
वृश्चिक (Scorpio)
आज आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को सराहना मिल सकती है. किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है.
उपाय: शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाएं.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
धनु (Sagittarius)
आज का दिन घूमने-फिरने या नई योजना बनाने के लिए उपयुक्त है. मानसिक शांति बनी रहेगी. बड़ों की सलाह फायदेमंद साबित होगी.
उपाय: पीली वस्तुओं का दान करें.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
मकर (Capricorn)
नौकरी में तरक्की के संकेत हैं. पुरानी समस्याएं सुलझ सकती हैं. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.
उपाय: शनिदेव को तेल चढ़ाएं.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
कुंभ (Aquarius)
आज कोई नई योजना बन सकती है जिससे भविष्य में लाभ होगा. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें. पुराने दोस्तों से संपर्क हो सकता है.
उपाय: सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 4
मीन (Pisces)
मन में चल रही उलझनों का समाधान मिलेगा. किसी पुराने काम से आज लाभ मिल सकता है. सेहत का ध्यान रखें.
उपाय: जल में केसर मिलाकर स्नान करें.
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 7
ये भी पढ़ें- शिवलिंग और ज्योतिर्लिंग के बारे में कितना जानते हैं आप, शक्ति और विष्णु शिवलिंग में क्या है अंतर?
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



