Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कल्कि धाम में 1 से 7 दिसंबर तक होगी श्रीकल्कि कथा, भगवान गणपति को निमंत्रण देने सिद्धि विनायक मंदिर जा रहे आचार्य प्रमोद कृष्णम

श्रीकल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम की ओर से श्रीकल्किधाम में 1-7 दिसंबर को श्रीकल्कि कथा का आयोजन कराया जाएगा. इसके लिए वे भगवान गणपति को निमंत्रण देने आज शाम 7 बजे मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचेंगे.

acharya pramod krishnam siddhivinayak temple mumbai
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

संभल स्थित श्रीकल्किधाम में 1 दिसंबर से 7 दिसंबर, 2025 तक विश्व की पहली श्रीकल्कि कथा आयोजित होगी. भक्‍तजनों को श्रीमद्जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य इसका श्रवण कराएंगे. श्रीकल्कि कथा के लिए भगवान गणपति को निमंत्रण देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस अवसर पर श्रीकल्किपीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) आज शाम 7 बजे मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचेंगे.

यह आयोजन हिंदू धर्म के प्रति श्रद्धा और भक्ति को दर्शाता है, जिसमें भगवान गणपति को इस महत्त्वपूर्ण धार्मिक कथा का हिस्सा बनाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा.

kalki dham (1)

आचार्य प्रमोद कृष्णम, जो श्रीकल्कि धाम के संस्थापक और पीठाधीश्वर हैं, की ओर से आयोजन की घोषणा उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल @OfficeOfAPK से की गई है. उन्होंने ट्वीट में बताया कि यह कार्यक्रम सिद्धिविनायक मंदिर में आयोजित होगा, जो मुंबई का एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है और भक्तों के बीच गणेश जी की पूजा के लिए जाना जाता है. इस कथा का आयोजन श्रीकल्किधाम में होगा, जो उत्तर प्रदेश के संभल में स्थित है और भगवान विष्णु के दसवें अवतार श्री कल्कि की पूजा का केंद्र है.

इस कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया गया है. श्री कल्कि के भक्तों और श्रद्धालुओं में इस कथा को लेकर उत्साह है, क्योंकि यह पहली बार होगी जब विश्व स्तर पर श्रीकल्कि कथा का आयोजन होगा. इस आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं, और उम्मीद की जा रही है कि यह धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से एक यादगार आयोजन साबित होगा.

कलियुग में कल्कि अवतार का महत्व.

यह भी पढ़िए: कल्कि धाम के पीठाधीश्वर ने CMD उपेन्द्र राय के बड़े भाई स्वर्गीय राजेश राय को दी श्रद्धांजलि, देखें आचार्य प्रमोद कृष्णम ने क्या कहा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital