Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Astro Tips: भूल से भी किसी से मुफ्त में ना लें ये 5 चीजें, आर्थिक तंगी से हो सकते हैं परेशान

Astro Tips Gift: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजों को किसी से भी मुफ्त में नहीं लेना चाहिए. इससे आर्थिक स्थिति पर असर पड़ता है.

Astro Tips Gift

भूल से भी किसी से मुफ्त में ना लें ये 5 चीजें.

Astro Tips For Gift: कई बार परिचित लोग उपहार देते हैं और कई बार ऐसा होता है कि लोग कुछ चीजें अपनों से मांग लेते हैं. ऐसे में अगर आप भी कुछ चीजें मुफ्त में लेते हैं तो ऐसा भूलकर भी ना करें. ऐसा इसलिए क्योंकि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजों को मुफ्त में लेने से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है. ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि किन 5 चीजों को मुफ्त में नहीं लेना चाहिए.

रुमाल

ज्योतिष शास्त्र के जानकारों की मानें तो किसी से भी मुफ्त में रुमाल नहीं लेना चाहिए. इससे अपसी संबंधों में खटास आती है. रिश्ते बिगड़ सकते हैं.

नमक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी से भी मुफ्त में नमक नहीं लेना चाहिए. कहा जाता है कि नमक फ्री में लेने से कर्ज की समस्या बढ़ सकती है. साथ ही स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है.

तेल

ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, किसी से मुफ्त में तेल नहीं लेना चाहिए. शास्त्रों के जानकार बताते हैं कि मुफ्त में तेल लेने से आर्थिक नुकसान होता है. ऐसे में इस बात का विशेष ख्याल रखें.

माचिस

मुफ्त में माचिस लेना भी अच्छा माना गया है. कहा जाता कि फ्री में माचिस लेने से घर-परिवार में तनाव और अशांति बढ़ती है. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं भी उपहार में नहीं लेना चाहिए. कहा जाता है कि इससे राहु ग्रह खराब फल देता है.

पर्स

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी को भी पर्स गिफ्ट करने से आर्थिक हानि हो सकती है. इसलिए पर्स उपहार में देने या लेने से बचना चाहिए.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital