Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

वृषभ राशि में चंद्रमा और गुरु की युति, इन 4 राशियों की होगी नौकरी-व्यापार में जबरदस्त तरक्की

Chandra Guru Yuti: ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, चंद्र देव 16 नवंबर को वृषभ राशि में प्रवेश करेगा. चंद्रमा और गुरु की युति से 4 राशि वालों को विशेष लाभ हो सकता है.

Chandra Guru Yuti

चंद्र-गुरु युति.

Chandra Guru Yuti: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व है. कोई भी ग्रह जब कभी भी अपनी चाल बदलता है तो उसका असर देश-दुनिया समेत व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है. ग्रह-नक्षत्र समय-समय पर अपनी स्थिति में बदलाव करते रहते हैं, जिसका कमोबेश असर प्रत्येक इंसान के जीवन पर पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, चंद्र देव 16 नवंबर को वृषभ राशि में प्रवेश करेगा. इस राशि में पहले से बृहस्पति देव मौजूद हैं. ऐसे में इस राशि वृषभ राशि में चंद्रमा और गुरु की युति होगी. चंद्र और गुरु की युति का यह खास संयोग कुछ राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है. आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में.

वृषभ राशि

इस राशि के लिए चंद्रमा और गुरु की युति शुभ रहने वाली है. नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन का शुभ समाचार मिल सकता है. व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक तरक्की होगी. आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा. धन-संचय करने में कामयाब होंगे. करियर में आगे बढ़ने का भरपूर अवसर प्राप्त होगा. निवेश के अवसर मिल सकते हैं. भविष्य में आर्थिक मुनाफा कमा सकते हैं. रिश्तों में मिठास आएगी. पार्टनर के साथ खुशनुमा पल बिता सकते हैं.

कर्क राशि

चंद्र देव स्वयं इस राशि के स्वामी हैं. ऐसे में गुरु-चंद्र की युति के दौरान चंद्र ग्रह का विशेष सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. करियर में सकारात्मक अवसर मिलेंगे. बिजनेस करने वालों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. कार्यों में सफलता मिलेगी. जीवन में तरक्की होगी. घर-परिवार में बड़ों का साथ मिलेगा. करियर में ऊंची छलांग लगा सकते हैं. कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. मेहनत का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं. कार्यस्थल पर किसी काम का नेतृत्व कर सकते हैं. कार्यस्थल पर अधिकारियों का खास सहयोग मिलेगा. व्यापार करने वाले लोग किसी नए प्रोजेक्ट का लाभ उठा सकते हैं. नौकरीपेशा जातकों के अटके हुए काम पूरे होंगे. कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा. समाजिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी.

मीन राशि

चंद्र-गुरु की युति मीन राशि के जातकों के लिए शुभ और लाभकारी माना जा रहा है. व्यापार में नई दिशा मिल सकती है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. किसी बड़ी चुनौती का सामना कर सफलता अर्जित करेंगे. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी. नौकरीपेशा जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार होगा. कारोबार का विस्तार होगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest