Bharat Express DD Free Dish

Dhanteras 2025 Wishes: समृद्धि और खुशियों के पावन पर्व धनतेरस पर इन संदेशों से अपने परिवार और दोस्तों को दें शुभकामनाएं

धनतेरस 2025 पर मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की कृपा से सबके जीवन में धन, स्वास्थ्य और सौभाग्य की वर्षा हो. इस पावन अवसर पर इन खूबसूरत विशेज और संदेशों के जरिए अपने अपनों को शुभकामनाएं भेजें.

Dhanteras 2025 Wishes

Dhanteras 2025 Wishes: आज 18 अक्टूबर 2025 को दीपावली महापर्व का पहला और सबसे महत्वपूर्ण त्योहार धनतेरस*मनाया जा रहा है. यह दिन न केवल धन और वैभव का प्रतीक है, बल्कि स्वास्थ्य और सौभाग्य का भी संदेश देता है.

इस दिन विशेष रूप से भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है. इसके अलावा शास्त्रों में वर्णित है कि इस दिन यमराज की भी विशेष आराधना होती है.

धनतेरस का महत्व समुद्र मंथन से जुड़ी पौराणिक कथा में मिलता है. कथाओं के अनुसार, कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लिए प्रकट हुए थे और उनके अमृत से देवताओं को अमरता प्राप्त हुई. यही कारण है कि इस दिन सोना, चांदी और नए बर्तनों की खरीदारी का विशेष महत्व है.

धनतेरस पर शुभकामनाएं और संदेश

धनतेरस पर लोग अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को व्हाट्सऐप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया*के जरिए शुभकामनाएं भेजते हैं. अगर आप भी अपने नजदीकी लोगों को धनतेरस की खुशखबरी और आशीर्वाद देना चाहते हैं, तो यहां कुछ बेहतरीन संदेश और कोट्स दिए गए हैं:

1. ॐ धन्वंतराये नमः
समृद्धि व वैभव के पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

2. भगवान धन्वंतरि की कृपा से सभी के जीवन में सुख, सम्पन्नता और सौभाग्य का वास हो, यही प्रार्थना है.

3. शुभं करोति कल्याणमारोग्यं धनसंपदा.
शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते ॥

4. धन-धान्य, शांति एवं समृद्धि तथा वैभव के महापर्व धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

5. भगवान धन्वंतरि से प्रार्थना करता हूं कि उनकी कृपा से आप सभी के जीवन में वैभव तथा आरोग्य का संचार हो. देवी महालक्ष्मी और कुबेर देव आप पर अपनी कृपा बरसाएं.

6. आपको और आपके परिवार को धनतेरस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.
धनतेरस का शुभ दिन आया, सबके लिए नई खुशियां लाया.
लक्ष्मी-गणेश विराजे घर में, सदा रहे सुखों की छाया.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal 18 October 2025: धनतेरस पर बन रहे कई शुभ योग, कई राशियों को मिलेगा लाभ, जानें आज का भाग्यफल

7. हैप्पी धनतेरस 2025
मां लक्ष्मी की कृपा बरसे, जीवन में खुशियां छलके, धनवंतरी का वास रहे, सुख समृद्धि बनी रहे.

8. दीप जले तो रोशन आपका जहान हो, पूरा आपका हर एक अरमान हो, मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे आप पर, इस धनतेरस पर आप बहुत धनवान हों.

9. दिनोंदिन दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार, परिवार में बना रहे स्नेह व प्यार, आप पर होती रहे सदा धन की बौछार, ऐसा हो आपका धनतेरस का त्योहार.

10. पुलकित हो धरती, जगमग हो आकाश, धनतेरस का ये दिन बन जाए खास, जीवन में आए ज्योति का प्रकाश, आज मिले आपको खुशियां हजार.

11. प्रगति पर आपका कारोबार हो, घर में सुख शांति का विस्तार हो. हर संकट का नाश हो, ऐसा आपका धनतेरस का त्योहार हो.

12. धनतेरस की रात आए, हो धन की वर्षा और खुशियां लाएं, लक्ष्मी मां का आशीर्वाद मिले सदा, जीवन प्रकाशमय हो जाए.

13. इस धनतेरस सोने-चांदी की चमक, जीवन में बढ़ाए खुशियों की रौनक.

14. आयुष्य, स्वास्थ्य व ऐश्वर्य के पावन पर्व धनतेरस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं. माँ लक्ष्मी जी और भगवान धन्वंतरि जी के आशीर्वाद से आपका जीवन सुख-समृद्धि, धन-धान्य एवं खुशहाली से परिपूर्ण हो, ऐसी मेरी मंगलकामना है.

15. वैभव, ऋद्धि-सिद्धि व आरोग्य के पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं! माँ लक्ष्मी व धन्वन्तरी देव की असीम अनुकम्पा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि और वैभव बना रहे यही मेरी कामना है.

16. आप सभी को शुभ धनतेरस की मंगलकामनाएं धन, स्वास्थ्य और सुख आपके जीवन में सदा बरसते रहें.
धनत्रयोदशीपर्वणः शुभाशयाः.

धनतेरस का यह पावन पर्व न केवल संपत्ति और वैभव का प्रतीक है, बल्कि यह हमें स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और परिवार में खुशहाली की कामना करने का अवसर भी देता है. इस अवसर पर घर की साफ-सफाई, दीप जलाना और शुभ कामों में हिस्सा लेना बेहद शुभ माना जाता है. इस धनतेरस अपने प्रियजनों को ऊपर बताए संदेश और फोटो मैसेज भेजकर उनके जीवन में खुशियों की बौछार लाएं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read