Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Predictions of Nostradamus: मंगल ग्रह से लेकर तीसरे विश्व युद्ध तक… 2023 को लेकर क्या थीं नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां

सैकड़ों साल पहले जन्में नॉस्‍त्रेदमस ने 2023 को लेकर भी कई भविष्यवाणियां की थीं, जिसमें दुनिया के अंत से लेकर युद्ध, ताकतवर लोगों की मृत्यु, महामारी और आतंकवादी हमले जैसी भविष्यवाणियां शामिल थीं.

predictions of Nostradamus

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां 2023

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

Predictions of Nostradamus: सैकड़ों साल पहले जन्में नॉस्‍त्रेदमस की गिनती मशहूर भविष्यवक्ताओं में होती है. उनकी भविष्यवाणियों के प्रति आज भी लोगों में उत्सुकता देखने को मिलती है.  कहते हैं कि उन्हें सालों आगे का भविष्य दिखाई देता था. उनकी कई  भविष्यवाणियां सच भी साबित हुई हैं.

उन्होने 2023 को लेकर भी कई भविष्यवाणियां की थीं. साल 2023 को शुरु होने में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं. ऐसे में लोगों का ध्यान एक बार फिर से उनकी भविष्यवाणियों पर रहेगा. 2023 के बारे में उनकी कुछ भविष्यवाणियां ऐसी हैं, जो अगर सच होती हैं तो मानव सभ्यता एक नए बदलाव की तरफ आगे बढेगी.

2023 में हो सकता है विश्व युद्ध

फ्रांस के रहने वाले नॉस्‍त्रेदमस ने मरने से पहले लगभग 6,338 भविष्यवाणियों को अपनी डायरी में लिखा था. जिसमें दुनिया के अंत से लेकर कई युद्ध, ताकतवर लोगों की मृत्यु, महामारी, आतंकवादी हमले और कई अन्य भविष्यवाणियां शामिल थीं, जोकि एक कविता के रूप में लिखी गई हैं.

2023 के लिए उनकी कविताओं का अर्थ निकालने वालों के अनुसार उन्होंने कहा है कि दो देशों के बीच लंबे समय तक चलने के बाद एक युद्ध तीसरे विश्वयुद्ध में बदल जाएगा. आज कुछ लोग इसे रूस और यूक्रेन तो कुछ चीन और ताइवान के बीच चल रहे संघर्ष से जोड़कर देखते हैं. कुछ का तो यह भी मानना है कि जब इस युद्ध में रुस और अमेरिका जैसी शक्तियां शामिल हो जाएंगी तो यह विश्व युद्ध का रुप ले सकता है.

​मंगल पर मनुष्य

नास्त्रेदमस के अनुसार मंगल ग्रह पर मानव की पहुंच होगी. आज कई अंतरिक्ष एजेंसियां इस दिशा में काम कर रहीं हैं, जिससे की इस भविष्यवाणी के भी सत्य होने की आशंका व्यक्त की जा रही है.

गिरेगी ​आसमानी आग

कुछ लोग इस तरह की भविष्यवाणी को दुनिया का अंत मानते हैं तो कुछ का मानना है कि एक नई सभ्यता का उदय होगा.

​दो ताकतवर शक्तियों का बनेगा गठजोड़

नास्त्रेदमस का मानना था कि 2023 में एक दौर ऐसा भी आएगा जब विश्व की दो महान शक्तियों में आपसी सामंजस्य बनेगा और वे विश्व मंच पर एक साथ आते हुए नया गठबंधन बनाएंगी. इनमें एक पक्ष में एक मजबूत आदमी रहेगा तो दूसरे में कोई कमजोर पुरुष या महिला लीडर भी हो सकती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest