Bharat Express DD Free Dish

20 जनवरी 2026 पंचांग: शुभ मुहूर्त, राहुकाल और श्रवण नक्षत्र की जानकारी

Aaj Ka Panchang 20 January 2025: 20 जनवरी 2026 को गुप्त नवरात्र का दूसरा दिन है. द्वितीया तिथि पर मां तारा की पूजा और व्रत का महत्व बताया गया है. जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, अशुभ समय और नक्षत्र की जानकारी.

Aaj Ka Panchang 20 January 2025: आज 20 जनवरी को गुप्त नवरात्र का दूसरा दिन है. द्वितीया तिथि पर मां तारा की पूजा का विशेष विधान बताया गया है. इस दिन भक्तजन व्रत रखते हैं और मां तारा की साधना करते हैं. धार्मिक मान्यता है कि मां तारा की आराधना से ज्ञान, बुद्धि और आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती है. उनकी कृपा से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

तिथि और योग

माघ मास की शुक्ल द्वितीया तिथि मंगलवार को पड़ रही है. विक्रम संवत 2082 के अनुसार यह तिथि 21 जनवरी की रात 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगी. आज सिद्धि योग रात 8 बजकर 1 मिनट तक रहेगा. करण की स्थिति में पहले बालव दोपहर 2 बजकर 31 मिनट तक और उसके बाद कौलव रहेगा, जो अगले दिन रात 2 बजकर 42 मिनट तक चलेगा.

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज सूर्योदय सुबह 7 बजकर 14 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 50 मिनट पर. चंद्रोदय सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर रहेगा जबकि चंद्रास्त शाम 7 बजकर 20 मिनट पर होगा.

शुभ मुहूर्त

आज के शुभ समय में अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा. अमृत काल 21 जनवरी की रात 3 बजकर 12 मिनट से 4 बजकर 51 मिनट तक रहेगा.

अशुभ समय

राहुकाल दोपहर 3 बजकर 11 मिनट से शाम 4 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. गुलिकाल दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से 1 बजकर 52 मिनट तक और यमगण्ड सुबह 9 बजकर 53 मिनट से 11 बजकर 13 मिनट तक रहेगा.

ये भी पढ़ें-गुप्त नवरात्र द्वितीया: इन राशियों के लोगों के लिए नौकरी, व्यापार और प्रेम जीवन में सफलता के संकेत

आज का नक्षत्र

आज चंद्रमा श्रवण नक्षत्र में रहेंगे जो दोपहर 1 बजकर 6 मिनट तक रहेगा. इस नक्षत्र के जातक बुद्धिमान, सहयोगी और ज्ञानार्जन में रुचि रखने वाले होते हैं. यह नक्षत्र सुनने की क्षमता और जिज्ञासा का प्रतीक है. इसका स्वामी चंद्रदेव हैं, जबकि राशि स्वामी शनि देव हैं. इस नक्षत्र के देवता भगवान विष्णु हैं और इसका प्रतीक कान माना जाता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read