Aaj Ka Rashifal 20 January 2026: गुप्त नवरात्र का दूसरा दिन आ गया है और इसे साधना व उपासना का बेहद शुभ समय माना जाता है. कहा जाता है कि इस अवधि में माता दुर्गा की आराधना करने से तंत्र साधना में सफलता मिलती है. जीवन में कुछ अवसर ऐसे होते हैं जो ईश्वर हमें उपहार स्वरूप देते हैं और उनका सदुपयोग ही सफलता की कुंजी बनता है. इस खास नवरात्र में माता बगलामुखी की पूजा करने से पूर्व जन्म के दोषों का शमन होता है. माता पीताम्बरा की कृपा से हर राशि के जातक लाभ उठा सकते हैं. ध्यान रहे कि अपनी साधना को गुप्त रखें और अपनी मनोकामना केवल माता तक ही सीमित रखें. तंत्र की अधिष्ठात्री देवी किसी भी जन्म के श्राप से मुक्ति दिला सकती हैं. ज्योतिष के अनुसार अष्टम भाव पूर्व जन्म और वर्तमान जीवन की मृत्यु का कारण बताता है और द्वितीयेश-सप्तमेश की महादशा मारकेश कहलाती है. पूर्व जन्म के पाप अक्सर रोग और कष्ट के रूप में सामने आते हैं, जिनसे मुक्ति का सरल मार्ग भक्ति है. माता जगदम्बा के चरणों में भक्ति अर्पित कर इस गुप्त नवरात्र में साधना को सफल बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं 20 जनवरी 2026 का राशिफल.
मेष राशि का राशिफल (Aries Horoscope)
आज चन्द्रमा और सूर्य का दशम भाव में गोचर आपको नौकरी में नया पद दिला सकता है. राजनीति से जुड़े लोग लाभ पाएंगे. मंगल और शुक्र रियल एस्टेट व बैंकिंग क्षेत्र के जातकों को फायदा देंगे. प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा.
- शुभ रंग- लाल और सफेद
- उपाय- आज श्री सूक्त का पाठ करें और कम्बल का दान करें.
- भाग्य प्रतिशत- 55%.
वृष रावृषभ राशि का राशिफल (Taurus Horoscope)
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रहेगा. सूर्य का मकर गोचर नौकरी और व्यापार में सफलता देगा. नौकरी में बदलाव की संभावना है. प्रेम जीवन में हल्का तनाव रह सकता है, लेकिन आर्थिक लाभ के संकेत हैं.
- शुभ रंग- हरा और आसमानी
- उपाय- शुक्र के बीज मंत्र का जप करें और तिल का दान करें
- भाग्य प्रतिशत- 65%.
मिथुन राशि का राशिफल (Gemini Horoscope)
सूर्य का अष्टम भाव में और चन्द्रमा व शुक्र का गोचर प्रेम जीवन में सफलता देगा. नौकरी में प्रगति होगी. गुरु का गोचर सफलता आसान बनाएगा. संतान विवाह से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें. नए बिजनेस प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं.
- शुभ रंग- लाल और हरा
- उपाय- उड़द का दान करें.
- भाग्य प्रतिशत- 65%.
कर्क राशि का राशिफल (Cancer Horoscope)
चन्द्रमा और सूर्य का सप्तम भाव में गोचर राजनीति में उन्नति देगा. मीडिया, आईटी और बैंकिंग क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे. शुक्र का गोचर शुभ है. रुके हुए काम पूरे होंगे. प्रेम जीवन सफल रहेगा.
- शुभ रंग- लाल और सफेद
- उपाय- मसूर का दान करें और शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं.
- भाग्य प्रतिशत- 70%
सिंह राशि का राशिफल (Leo Horoscope)
सूर्य का मकर और शनि का मीन गोचर शुभ है. नौकरी में नए अवसर मिलेंगे. बुध वाणी के लिए अनुकूल है. धार्मिक कार्य करेंगे और राजनीति में सफलता मिलेगी. क्रोध पर नियंत्रण रखें. युवा प्रेम जीवन में खुश रहेंगे.
- शुभ रंग- लाल और सफेद
- उपाय- भगवान शिव की उपासना करें.
- भाग्य प्रतिशत- 60%.
कन्या राशि का राशिफल (Virgo Horoscope)
चन्द्रमा और सूर्य पंचम भाव में हैं. नौकरी में प्रगति से खुशी मिलेगी. गुरु और चन्द्रमा नया उत्तरदायित्व दिला सकते हैं. ससुराल पक्ष से लाभ संभव है. बुध और शुक्र आर्थिक प्रगति देंगे. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा.
- शुभ रंग- हरा और नीला
- उपाय- कम्बल का दान करें.
- भाग्य प्रतिशत- 70%.
तुला राशि का राशिफल (Libra Horoscope)
शुक्र और बुध आर्थिक प्रगति देंगे. सूर्य, चन्द्रमा और शनि का गोचर नौकरी में अच्छा प्रभाव डालेगा. स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें. सिंह और कर्क राशि के अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.
- शुभ रंग- पीला और हरा
- उपाय- तिल और कम्बल का दान करें.
- भाग्य प्रतिशत- 55%.
वृश्चिक राशि का राशिफल (Scorpio Horoscope)
सूर्य और चन्द्रमा का मकर गोचर तथा शनि का मीन गोचर व्यापार और नौकरी में सफलता देगा. कन्या और मकर राशि के लोग मददगार रहेंगे. प्रेम जीवन में हल्का तनाव रह सकता है.
- शुभ रंग- पीला और लाल
- उपाय- मसूर का दान करें और शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं.
- भाग्य प्रतिशत- 60%.
धनु राशि का राशिफल (Sagittarius Horoscope)
सूर्य द्वितीय भाव में और शनि चतुर्थ भाव में रहकर नौकरी के लिए अनुकूल रहेंगे. गुरु सप्तम भाव में रहकर अधिकारियों से सुखद समाचार दिलाएगा. व्यापार में धन आगमन होगा. छात्रों के लिए प्रगति का समय है. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा.
- शुभ रंग- लाल और सफेद
- उपाय- गुरु का आशीर्वाद लें और घर में तुलसी का पौधा लगाएं.
- भाग्य प्रतिशत- 70%.
मकर राशि का राशिफल (Capricorn Horoscope)
शनि तृतीय भाव में रहकर व्यापार में बड़ा काम करा सकता है. कर्क और कन्या राशि के अधिकारियों से लाभ मिलेगा. धार्मिक यात्रा संभव है. छात्र और राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे. वाहन सावधानी से चलाएं.
- शुभ रंग- नीला और हरा
- उपाय- राहु के द्रव्य उड़द का दान करें.
- भाग्य प्रतिशत 65%.
कुंभ राशि का राशिफल (Aquarius Horoscope)
नौकरी में प्रगति होगी. शनि और सूर्य का गोचर गृह निर्माण से जुड़े काम शुरू करवा सकता है. धार्मिक कार्य बढ़ाएं. सप्तश्लोकी दुर्गा का नौ बार पाठ करें. परिवार में मांगलिक कार्य का शुभारंभ होगा. प्रेम जीवन सामान्य रहेगा.
- शुभ रंग- सफेद और नीला
- उपाय- उड़द और गुड़ का दान करें.
- भाग्य प्रतिशत- 75%.
मीन राशि का राशिफल (Pisces Horoscope)
बुध और शुक्र नौकरी में सफलता देंगे. सूर्य और चन्द्रमा का मकर गोचर तथा शनि का प्रभाव नौकरी में प्रमोशन दिला सकता है. वाहन सावधानी से चलाएं. प्रेम जीवन सुखद रहेगा.
- शुभ रंग- सफेद और नारंगी
- उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें, कम्बल का दान करें और माता का आशीर्वाद लें.
- भाग्य प्रतिशत- 75%.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




