Urdu Conclave 2026

Hartalika Teej Vrat Katha: हरतालिका तीज पर जरूर पढ़ें ये खास व्रत कथा, अंखड सौभाग्य का आशीर्वाद होगा प्राप्त

Hartalika Teej Vrat Katha: हरतालिका तीज का व्रत सुहागन महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है. यह शिव और पार्वती के प्रेम का प्रतीक है. इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और सौभाग्य के लिए उनकी पूजा करती है. कहा जाता है कि हरतालिका तीज कथा सुनने से ही व्रत का पूरा फल मिलता है.

Hartalika Teej Vrat Katha

Hartalika Teej Vrat Katha: हरतालिका तीज सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे खास व्रत माना जाता है. यह व्रत माता पार्वती और भगवान शिव के अटूट प्रेम और समर्पण का प्रतीक है. इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं और पूरे श्रद्धा भाव से शिव-पार्वती की पूजा करती हैं. मान्यता है कि व्रत कथा पढ़े या सुने बिना यह व्रत अधूरा माना जाता है.

हरतालिका तीज व्रत कथा (Hartalika Teej Vrat Katha)

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता सती ने पुनर्जन्म लेकर हिमालय राज के घर पार्वती के रूप में जन्म लिया. हिमालय राज ने पार्वती जी का विवाह भगवान विष्णु से करने का निश्चय किया. लेकिन पार्वती जी अपने पूर्व जन्म के प्रभाव से मन ही मन भगवान शिव को ही पति रूप में स्वीकार कर चुकी थीं. पिता के निर्णय से दुखी होकर पार्वती जी की सखियों ने उन्हें उठाकर जंगल की गुफाओं में छिपा दिया. वहीं उन्होंने भगवान शिव को पाने के लिए कठोर तपस्या शुरू कर दी. पार्वती जी की कठिन साधना देखकर भगवान शिव प्रसन्न हो गए. उन्होंने पार्वती जी को पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया. तभी से हरतालिका तीज व्रत की शुरुआत हुई और इसे सौभाग्य प्राप्ति का सबसे बड़ा पर्व माना जाने लगा.

ये भी पढ़ें:  Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज व्रत आज, जानिए शिव गौरी पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

हरतालिका तीज पूजा का मुहूर्त

आज हरतालिका तीज की पूजा प्रदोष काल में होगी. आज सूर्यास्त का समय 06:49 पी एम है. सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल लगेगा. उस समय से हरतालिका तीज की पूजा की जाएगी. वहीं, दिन में हरतालिका तीज की पूजा का मुहूर्त सुबह 5:56 बजे से लेकर सुबह 8:31 बजे तक है.

हरतालिका तीज व्रत का महत्व (Hartalika Teej Vrat Katha)

हरतालिका तीज व्रत के पीछे कई पौराणिक महत्व जुड़े है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं. वहीं कुवांरी कन्याएं मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए उपवास करती हैं. मान्यता है कि इस व्रत को पूर्ण श्रद्धा से करने पर जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read