Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘मोहन के मन को लुभाई गई रे…’ गाना गाते दिखे इंद्रेश उपाध्याय, पास में बैठी रहीं पत्नी शिप्रा

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा की शादी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इंद्रेश भक्ति गीत गा रहे हैं. इसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

लोकप्रिय कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने हाल ही में शिप्रा शर्मा से शादी की है. यह शादी जयपुर के ताज आमेर होटल में वैदिक रीतियों से संपन्न हुई. समारोह में 100 पंडितों ने भाग लिया और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया. शादी समारोह में कई बड़े नेता और साधु-संत शामिल हुए. उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और इस शादी की भव्यता को और बढ़ाया. शादी के कई कार्यक्रम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

इंद्रेश का गाना हुआ वायरल

हाल ही में एक नया वीडियो सामने आया जिसमें इंद्रेश उपाध्याय गाते हुए नजर आए. वीडियो में वह ‘मोहन के मन को लुभाई गई रे… राधा गोरी-गोरी’ गा रहे हैं. इस दौरान उनकी पत्नी शिप्रा शर्मा उनके पास बैठी हैं और साथ में धीरेंद्र शास्त्री और जया किशोरी भी कदमताल मिलाते दिख रहे हैं.

सोशल मीडिया पर लोगों ने पसंद किया

वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं. कई लोग वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं भेज रहे हैं. उन्हें शादी किए  हुए कुछ दिन बीत चुके हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा अभी भी जारी है. इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा की भव्य वैदिक शादी और वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींचा है.

ये भी पढ़ें: 2021, 22,23,24,25 में नहीं हो पाई..अब 2027 में होगी जनगणना — मोदी सरकार ने मंजूर किए ₹11,718 करोड़, अश्विनी वैष्णव बोले- पहली बार डिजिटली होगा सेंसस

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital