एस्ट्रोलॉजी (सांकेतिक तस्वीर)
Guru Gochar 2024 Kuber Yog: बृहस्पति, शनि के बार दूसरा ऐसा ग्रह है जो सबसे धीमी गति से अपनी चाल बदलता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, तकरीबन 5 महीने बाद 1 मई को गुरु ग्रह का वृषभ राशि में प्रवेश हो चुका है. बृहस्पति देव इस राशि में 14 मई 2024 तक रहने वाले हैं. ऐसे में बृहस्पति देव के वृषभ राशि में प्रवेश करने से पूरे साल कुबेर योग का निर्माण होगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में कुबेर योग का बनना बेहद शुभ और लाभकारी होता है. इस योग के प्रभाव से सुख के साधनों में वृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है. कुबेर योग किन राशियों के लिए भाग्यवर्धक है? जानिए.
कुबेर योग के शुभ प्रभाव से अचानक धन लाभ का योग बनेगा. बिजनेस करने वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी. करियर में खास तरक्की देखने को मिलेगी. खुख के साधनों में वृद्धि होगी.
कुबेर योग के शुभ परिणामस्वरूप करियर में खूब तरक्की होगी. परिवार में माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. इस नया घर या वाहन खरीदेंगे. धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी. सुख और ऐश्वर्य के साधन बढ़ेंगे.
इस राशि से जुड़े लोगों के लिए भी कुबेर योग शुभ है. इस योग के प्रभाव से विदेश यात्रा का योग बनेगा. व्यापार करने वालों को विदेश से आर्थिक लाभ मिलेगा. कारोबार में कुछ नया शुरू कर सकते हैं, जो कि आगे चलकर खूब आर्थिक लाभ कराएगा. घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होगा. नई नौकरी की सौगात मिलेगी जो कि आर्थिक दृष्टिकोण से भी शुभ है. जो काम लंबे समय से अटके हुए थे वे सफलतापूर्वक संपन्न होंगे.
कुबेर योग का शुभ प्रभाव नौकरी पर देखने को मिलेगा. इस दौरान जॉब में प्रमोशन के साथ-साथ सैलरी में बढ़ोतरी का भी लाभ मिलेगा. रोजगार का नया अवसर प्राप्त होगा. आमदनी के नए स्रोत बनेंगे. बिजनेस में आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. धन-दौलत में वृद्धि का प्रबल योग बनेगा. नई नौकरी की तलाश में लगे लोगों को अच्छा और लाभकारी ऑफर मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Shani Parivartan: 2024 के अंत तक मौज करेंगे ये 4 राशि वाले, शनि का नक्षत्र परिवर्तन संवार कर रख देगा जीवन
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…