Urdu Conclave 2026

कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जाने ग्रहण के समय क्या करना होगा शुभ

इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने वाला है. सूर्य ग्रहण को हिंदू मान्यताओं में अशुभ और नकारात्मक फैलाने वाला माना जाता है. ऐसे में आइए जानते है की क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

Surya Grahan 2025, Solar Eclipse

इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने वाला है. सूर्य ग्रहण को हिंदू मान्यताओं में अशुभ और नकारात्मक फैलाने वाला माना जाता है. ऐसे में आइए जानते है की क्या करना चाहिए और क्या नहीं? जिससे इसके प्रभाव से बचा जा सके.

आपको बता दें की ये इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा जो भारत के समय के अनुसार रात के 11 बजे लगेगा. इसका समापन रात में ही 03 बजकर 23 मिनट पर होगा, जो कुल 4 घंटे 23 मिनट का होने वाला है.

क्या करें?

हिंदू धर्म में ऐसा माना जाता है की सूर्य ग्रहण के समय पर पूरे वातावरण में नकारात्मक उर्जाओं का प्रवेश हो जाता है जिससे कई बुरे प्रभाव पड़ते है. ऐसे में इस बुरे प्रभाव से बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. इसके बुरे प्रभाव से बचने के लिए खाने-पीने वाली चीजों में तुलसी के पत्तों का प्रयोग करें. साथ ही ग्रहण के समाप्त या शुरू होने से पहले स्नान करना चाहिए. सूर्य ग्रहण के समय बाहर निकलने से बचे. आप चाहे तो इसके दौरान मंत्रों का जाप कर सकते है और ध्यान भी लगा सकते है.

क्या न करें?

सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ ऐसी भी चीजें है जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए. इस ग्रहण को भूल कर भी न देखें, वरना ये आपके आखों को नुकसान पहुंचा सकता है. साथ ही इसके दौरान भोजन करने से और बनाने दोनों से बचना चाहिए. ग्रहण काल में पूजा-पाठ करने से बचना चाहिए. साथ ही कोई भी शुभ काम न करें.

इस सूर्य ग्रहण के काल में गर्भवती महिलाओं को खास ध्यान रखना चाहिए और इस समय में भोजन खाने से बचना चाहिए. गर्भवती महिलाओं को इस काल में नहीं सोना चाहिए साथ ही नुकिली चीजों से दुरी बनाकर रखना चाहिए.

आपको बता दें की ये सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, जिसके कारण इसका सूतक काल भी देश में मान्य नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, क्या है टाइमिंग और जानें किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read