Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

114 कलशों के औषधि युक्त जल से रामलला आज करेंगे स्नान, तो कल अलग-अलग राज्यों के 50 से अधिक वाद्ययंत्रों से गूंजेगी ‘मंगल ध्वनि’

Ramlala Pran Pratishtha: राम मंदिर में आज होने वाले वैदिक अनुष्ठान और अन्य कार्यक्रम बहुत ही खास हैं. आइए जानते हैं आज अयोध्या में कौन से कार्यक्रम होने वाले हैं.

राम मंदिर की ताजा तस्वीरें

Ramlala Pran Pratishtha: संपूूर्म विश्व के रामभक्त पलके बिछाकर उस पल का इंतजार कर रहे हैं, जब रामलला अपने सिंहासन पर विराजमान होंगे और
प्राण प्रतिष्ठा के बाद अपने भक्तों को दर्शन देंगे. कल 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए तैयारी तेज गति से आगे बढ़ रही है. अब कार्यक्रम को मात्र एक दिन रह गए हैं. ऐसे में राम मंदिर में आज होने वाले वैदिक अनुष्ठान और अन्य कार्यक्रम बहुत ही खास हो जाते हैं. आइए जानते हैं आज अयोध्या में कौन से कार्यक्रम होने वाले हैं.

आज के दिन के कार्यक्रम

आज दिन की शुरुआत में राम मंदिर में स्थापित देवताओं का दैनिक पूजन, हवन, पारायण, आदि कार्य संपन्न होंगे. इसके बाद प्रातः मध्वाधिवास, मूर्ति का 114 कलशों के विविध औषधीयुक्त जल से स्नान कराया जाएगा. जिसके बाद महापूजा, उत्सवमूर्ति की प्रासाद‌ परिक्रमा, शय्याधिवास, तत्लन्यास, महान्यास आदिन्यास, शान्तिक-पौष्टिक – अघोर होम, व्याहति होम आदि अनुष्ठान संपन्न होंगे. वही रात में रात्रि जागरण, सायं पूजन एवं आरती होगी.

‘मंगल ध्वनि’ सें गूंजेगी अयोध्या

राम जन्मभूमि ट्रस्ट से मिली जानकारी के अनुसार भक्ति भाव से विभोर अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रातःकाल 10 बजे से ‘मंगल ध्वनि’ का भव्य वादन होगा. 50 से अधिक मनोरम वाद्ययंत्र, विभिन्न राज्यों से, लगभग 2 घंटे तक इस शुभ घटना का साक्षी बनेंगे. अयोध्या के यतीन्द्र मिश्र इस भव्य मंगल वादन के परिकल्पनाकार और संयोजक हैं, जिसमें केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली ने सहयोग किया है. यह भव्य संगीत कार्यक्रम हर भारतीय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर का प्रतीक है, जो प्रभु श्री राम के सम्मान में विविध परंपराओं को एकजुट करता है.

इसे भी पढें: अब बस एक रात का इंतजार, अयोध्या में कल विराजेंगे सरकार, अपने प्रभु के लिए सज धज के धाम तैयार

तैयारियां हो चुकी हैं पूरी

प्राण-प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर का गर्भगृह पूरी तरह से बन कर तैयार हो चुका है. तो वहीं मंदिर के प्रथम चरण का भी कार्य पूरा हो चुका है. मंदिर और रामलला की ताजा तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. अयोध्या में कल होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले कारसेवकपुरम को फूलों से सजाया गया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital