Aaj Ka Rashifal 20 May 2026: आज का दिन खास है क्योंकि चन्द्रमा मिथुन राशि में रहेंगे और बुधवार होने के कारण गणेश पूजा का महत्व और भी बढ़ जाता है. गुरु, शुक्र और चन्द्रमा का एक साथ मिथुन राशि में गोचर कई राशियों के लिए करियर, शिक्षा और बिजनेस में नई राह खोल सकता है. वहीं सूर्य वृष राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. इस संयोग में श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ और गायत्री मंत्र का जाप करना शुभ रहेगा. पिता और बड़े भाई का आशीर्वाद ग्रहों की शुभता को और बढ़ाएगा. पुरुषोत्तम माह में तप, जप और दान का महत्व है. राहुकाल में भैरव मंदिर जाकर नारियल और लड्डू चढ़ाना तथा तिल-उड़द का दान करना लाभकारी रहेगा. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा.
मेष राशि
चन्द्रमा और गुरु तृतीय भाव में हैं और शुक्र भी सहयोग कर रहे हैं. बिजनेस में नई दिशा मिलेगी और रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होंगे. कार्यक्षेत्र में मेहनत की सराहना होगी. स्वास्थ्य में थकान और सिरदर्द की समस्या हो सकती है. छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा. प्रेम जीवन बेहतर रहेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी. यात्रा से लाभ होगा.
- उपाय: गणेश जी की पूजा करें और तिल-गुड़ का दान करें.
- शुभ रंग: लाल, पीला
- शुभ अंक: 06, 08
- भाग्य प्रतिशत: 60%
वृषभ राशि
चन्द्रमा और गुरु द्वितीय भाव में रहकर धन लाभ के संकेत दे रहे हैं. बिजनेस में फायदा होगा लेकिन नए प्रोजेक्ट में रुकावट आ सकती है. परिवार से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें. स्वास्थ्य में पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है. ऑफिस में आपकी वाणी प्रभाव डालेगी. प्रेम जीवन सामान्य रहेगा.
- उपाय: शिव जी की पूजा करें और चने की दाल का दान करें.
- शुभ रंग: हरा, नीला
- शुभ अंक: 06, 08
- भाग्य प्रतिशत: 60%
मिथुन राशि
चन्द्रमा, गुरु और शुक्र आपकी ही राशि में हैं. मीडिया, आईटी, बैंकिंग और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा. लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन समय प्रबंधन की कमी परेशानी दे सकती है. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी. प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा.
- उपाय: शिव जी की पूजा करें और गेहूं-चावल का दान करें.
- शुभ रंग: हरा, नीला
- शुभ अंक: 01, 09
- भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि
चन्द्रमा, गुरु और शुक्र द्वादश भाव में हैं. नौकरी में प्रगति होगी लेकिन व्यवसाय में मेहनत के अनुसार परिणाम देर से मिलेंगे. बैंकिंग और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी. ऑफिस का तनाव मानसिक दबाव बढ़ा सकता है. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.
- उपाय: सात अन्न का दान करें.
- शुभ रंग: सफेद, नारंगी
- शुभ अंक: 04, 08
- भाग्य प्रतिशत: 75%
सिंह राशि
सूर्य वृष राशि में और मंगल भाग्य भाव में हैं. चन्द्रमा, गुरु और शुक्र लाभ भाव में रहकर करियर और बिजनेस में अच्छे अवसर देंगे. संतान के करियर को लेकर चिंता हो सकती है. नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी. प्रभावशाली लोगों से लाभ मिलेगा. प्रेम जीवन में ईमानदारी बनाए रखें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
- उपाय: सप्त अन्न का दान करें और बड़े भाई का आशीर्वाद लें.
- शुभ रंग: लाल, पीला
- शुभ अंक: 05, 06
- भाग्य प्रतिशत: 75%
कन्या राशि
गुरु, चन्द्रमा और शुक्र दशम भाव में हैं. बिजनेस को नई दिशा देने का समय है. आईटी और कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा. नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन भावनात्मक रूप से मजबूत रहेगा. स्किन संबंधी समस्या परेशान कर सकती है. मानसिक रूप से सकारात्मक रहेंगे.
- उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और लाल चोला अर्पित करें.
- शुभ रंग: लाल, पीला
- शुभ अंक: 04, 08
- भाग्य प्रतिशत: 75%
तुला राशि
शुक्र, गुरु और चन्द्रमा भाग्य भाव में हैं. फाइनेंस और कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने वालों को सफलता मिलेगी. धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं. करियर में नई उपलब्धियां मिलेंगी. ज्यादा भागदौड़ स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है. मानसिक तनाव से दूर रहें. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा.
- उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें.
- शुभ रंग: नीला, आसमानी
- शुभ अंक: 04, 08
- भाग्य प्रतिशत: 65%
वृश्चिक राशि
मंगल षष्ठम भाव में और गुरु-शुक्र अष्टम भाव में हैं. नौकरी में बदलाव को लेकर मन असमंजस में रह सकता है लेकिन धीरे-धीरे स्थिति आपके पक्ष में आएगी. बिजनेस में नई योजना सफल होगी. प्रेम जीवन मधुर रहेगा. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा लेकिन तनाव से बचें.
- उपाय: श्री कृष्ण मंदिर जाकर चार परिक्रमा करें.
- शुभ रंग: लाल, पीला
- शुभ अंक: 04, 08
- भाग्य प्रतिशत: 65%
धनु राशि
गुरु, शुक्र और चन्द्रमा सप्तम भाव में हैं. नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा. नए पद या जिम्मेदारी को लेकर प्रयास सफल होंगे. यात्रा के योग बन रहे हैं. प्रेम जीवन सुखद रहेगा लेकिन भावनात्मक संतुलन बनाए रखें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
- उपाय: भगवान विष्णु जी की पूजा करें.
- शुभ रंग: पीला, लाल
- शुभ अंक: 04, 07
- भाग्य प्रतिशत: 75%
मकर राशि
शनि तृतीय भाव में हैं और गुरु, शुक्र व चन्द्रमा षष्ठम भाव में हैं. छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी. नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. वाहन खरीदने का विचार बन सकता है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
- उपाय: श्री कृष्ण जी की पूजा करें और पीले ऊनी वस्त्र दान करें.
- शुभ रंग: सफेद, हरा
- शुभ अंक: 04, 08
- भाग्य प्रतिशत: 60%
कुंभ राशि
शनि द्वितीय भाव में हैं जबकि चन्द्रमा, गुरु और शुक्र पंचम भाव में हैं. बिजनेस और नौकरी में सफलता मिलेगी. बड़े प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे. स्वास्थ्य को लेकर खानपान पर ध्यान दें. प्रेम जीवन में तनाव हो सकता है. योग और ध्यान लाभदायक रहेगा.
- उपाय: हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें और पीपल को दूध-जल अर्पित करें.
- शुभ रंग: नीला, हरा
- शुभ अंक: 05, 08
- भाग्य प्रतिशत: 75%
ये भी पढ़ें-वरदा चतुर्थी 2026: कौन सा मुहूर्त खोलेगा गणेश कृपा का रहस्यमयी दरवाजा?
मीन राशि
गुरु, शुक्र और चन्द्रमा चतुर्थ भाव में हैं जबकि शनि आपकी ही राशि में हैं. बिजनेस में प्रगति होगी और कार्यों को नई दिशा मिलेगी. घर में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं. नौकरी में नई योजनाओं पर काम करेंगे. प्रेम जीवन में तनाव रह सकता है, धैर्य रखें. मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है.
- उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें.
- शुभ रंग: नारंगी, सफेद
- शुभ अंक: 04, 08
- भाग्य प्रतिशत: 65%
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



