Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

3 मई 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का भाग्य, उपाय और शुभ रंग

Aaj Ka Rashifal 3 May 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? जानें करियर, लव लाइफ, आर्थिक स्थिति, उपाय और शुभ रंग.

Aaj Ka Rashifal 3 May 2026: आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है और रविवार का दिन है. चन्द्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं. सूर्य मेष में, शनि व मंगल मीन में तथा गुरु मिथुन में स्थित हैं. इस संयोग में सूर्योपासना विशेष फलदायी रहेगी. श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ और गायत्री मंत्र का जप करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी. वहीं, हनुमान जी की उपासना से साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. रात में हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करने से मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं. गर्मी के मौसम में जल, गुड़ और अन्न का दान करना पुण्यदायी रहेगा. आइए जानते हैं कि आज सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि

सूर्य आपकी राशि में रहकर आपको जबरदस्त शक्ति और आत्मविश्वास दे रहा है. अचानक लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और पद परिवर्तन संभव है. व्यापार में साझेदारी से फायदा होगा और नई डील फाइनल हो सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन खर्चों पर ध्यान देना जरूरी है. प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा.

  • उपाय: विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें.
  • शुभ रंग: लाल, पीला
  • शुभ अंक: 03, 09
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

वृषभ राशि

शुक्र आपकी राशि में रहकर आकर्षण और धन दोनों बढ़ा रहा है. व्यापार में सफलता के योग हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं. रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है, वरना छोटी बात बड़ी बन सकती है. परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का रहेगा.

  • उपाय: उड़द का दान करें.
  • शुभ रंग: नीला, हरा
  • शुभ अंक: 04, 08
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

मिथुन राशि

बुध और शुक्र व्यय भाव में होने से खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन गुरु का साथ संतुलन बनाए रखेगा. व्यापार में नई शुरुआत हो सकती है और रुके हुए काम पूरे होंगे. छात्रों के लिए दिन बहुत अच्छा है, पढ़ाई में सफलता मिलेगी. यात्रा के योग बन सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें. प्रेम जीवन में खुशी और संतुलन रहेगा.

  • उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें.
  • शुभ रंग: नारंगी, पीला
  • शुभ अंक: 04, 06
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

कर्क राशि

चन्द्रमा पंचम भाव में रहकर आपकी सोच को सकारात्मक बनाएगा. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और पूजा-पाठ से मानसिक शांति मिलेगी. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में धैर्य रखना जरूरी है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, खानपान पर ध्यान दें.

  • उपाय: शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं.
  • शुभ रंग: लाल, पीला
  • शुभ अंक: 04, 06
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि

सूर्य नवम भाव में रहकर आपके भाग्य को मजबूत बना रहा है. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे और आर्थिक लाभ होगा. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन समय का सही उपयोग जरूरी है.

  • उपाय: भैरव उपासना करें.
  • शुभ रंग: लाल, पीला
  • शुभ अंक: 03, 09
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि

सूर्य अष्टम और शुक्र नवम भाव में रहकर करियर में रुके कार्यों को गति देंगे. नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी. छात्रों के लिए दिन अनुकूल है. वैवाहिक जीवन में संतुलन रहेगा.

  • उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें.
  • शुभ रंग: हरा, नीला
  • शुभ अंक: 05, 08
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि

सूर्य सप्तम और गुरु भाग्य भाव में रहकर करियर और व्यापार में सफलता देंगे. मित्रों का सहयोग मिलेगा और नई योजनाएं सफल होंगी. परिवार को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन स्थिति संभल जाएगी. धन का आगमन होगा, खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है.

  • उपाय: सात अन्न का दान करें.
  • शुभ रंग: लाल, पीला
  • शुभ अंक: 05, 08
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

वृश्चिक राशि

चन्द्रमा आपकी ही राशि में रहकर आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता बढ़ा रहा है. नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी, खासकर आईटी और बैंकिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है. नई डील लाभ दे सकती है और पुराने काम पूरे होंगे. प्रेम जीवन में सुधार आएगा.

  • उपाय: हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें.
  • शुभ रंग: लाल, सफेद
  • शुभ अंक: 05, 06
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

धनु राशि

सूर्य पंचम और गुरु सप्तम भाव में रहकर करियर और व्यापार में उन्नति देंगे. परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. नई डील या अनुबंध से लाभ होगा. शाम के समय यात्रा के योग बन रहे हैं. मानसिक शांति बनी रहेगी.

  • उपाय: धार्मिक पुस्तकों का दान करें.
  • शुभ रंग: नारंगी, पीला
  • शुभ अंक: 03, 09
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

मकर राशि

शनि और मंगल तृतीय भाव में रहकर मेहनत का पूरा फल देंगे. नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी. वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है, नहीं तो विवाद हो सकता है. परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस रहेगा.

  • उपाय: विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें.
  • शुभ रंग: सफेद, नारंगी
  • शुभ अंक: 05, 08
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि

सूर्य तृतीय और शनि-मंगल द्वितीय भाव में रहकर आपको मेहनत करने के लिए प्रेरित करेंगे. नौकरी में बदलाव के संकेत हैं और नए अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. प्रेम जीवन में थोड़ा तनाव संभव है, धैर्य रखें.

  • उपाय: हनुमान जी की उपासना करें.
  • शुभ रंग: नीला, हरा
  • शुभ अंक: 01, 03
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

मीन राशि

गुरु चतुर्थ और सूर्य द्वितीय भाव में रहकर परिवार और करियर में लाभ देंगे. नौकरी में उन्नति होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और प्रेम जीवन अच्छा रहेगा.

  • उपाय: गाय को पालक खिलाएं.
  • शुभ रंग: पीला, लाल
  • शुभ अंक: 01, 09
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

ये भी पढ़ें-दान का अनोखा करारनामा: भक्त ने सांवलिया सेठ को बनाया पार्टनर, शेयर मुनाफे में ठाकुर 10% के हिस्सेदार; टूटा 34 साल का रिकॉर्ड

कुल मिलाकर, आज का दिन ज्यादातर राशियों के लिए सकारात्मक है. सूर्य और चन्द्रमा की स्थिति जीवन में नई ऊर्जा और अवसर लेकर आएगी. उपायों का पालन करने से शुभ फल और भी बढ़ जाएंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital