आज का राशिफल (Ravivar Aaj Ka Rashifal)
Aaj Ka Rashifal 30 November 2025 Sunday: नई सुबह, नई उम्मीदें और ग्रह-नक्षत्रों की खास मेहरबानी! कुछ राशियों के लिए तरक्की के दरवाजे खुल रहे हैं, तो कुछ के लिए धन-लाभ और रिश्तों में मिठास आने वाली है. करियर में नई जिम्मेदारी, व्यापार में बड़ा ऑर्डर, संपत्ति का सुख, या फिर पुराना रुका पैसा वापस मिलने की उम्मीद. आज का दिन कई लोगों के लिए यादगार बनने वाला है. 30 नवंबर 2025 का दिन (Sunday Daily Horoscope Today) ग्रहों की खास स्थिति के साथ आपके जीवन में नई उम्मीदें लेकर आ रहा है.
12 राशियों का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
ज्योतिष (Zodiac Signs Astrology) के अनुसार, गुरु कर्क, केतु सिंह, बुध तुला, सूर्य-शुक्र-मंगल वृश्चिक, राहु कुंभ और शनि-चंद्रमा का विष योग मीन में बना हुआ है. तो चलिए, बिना देर किए जानते हैं मेष से मीन तक – 30 नवंबर 2025 का विस्तृत राशिफल… आपकी राशि में क्या खास है आज?
मेष राशि राशिफल (Aries Daily Horoscope)
दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. संतान की सेहत चिंतित कर सकती है, लेकिन समझदारी से काम पूरे होंगे. ऑफिस में प्रभावशाली लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी. छात्रों को उच्च शिक्षा का मौका मिल सकता है.
- भाग्यशाली अंक: 3
- रंग: लाल
- उपाय हनुमान चालीसा
वृषभ राशि राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
दिन आरामदायक रहेगा. भविष्य के लिए निवेश की योजना बनेगी. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी सहयोग करेंगे. यात्रा की संभावना है.
- भाग्यशाली अंक: 6
- रंग: नीला
- उपाय: देवी मां को लाल चुनरी अर्पित करें.
मिथुन राशि राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
नौकरी में पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नया पद मिल सकता है. व्यापार में बड़ा ऑर्डर मिलने के योग हैं. माता-पिता की सेवा करें.
- भाग्यशाली अंक: 5
- रंग: पीला
- उपाय: मंदिर में दीपक जलाएं.
कर्क राशि राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
दिन चिंता और पुराने कामों के तनाव से भरा हो सकता है. बिजनेस की योजना हाथ से निकल सकती है, लेकिन पुराने मित्र से मन हल्का होगा. विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं.
- भाग्यशाली अंक: 2
- रंग: सफेद
- उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं.
सिंह राशि राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. सरकारी मामलों में सावधानी रखें. संतान उम्मीद पर खरी उतरेगी.
- भाग्यशाली अंक: 1
- रंग: सुनहरा
- उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं.
कन्या राशि राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
दिन सामान्य रहेगा. नई प्रॉपर्टी की योजना बनेगी. घर में पूजा-पाठ से माहौल शांत रहेगा. छात्रों को फोकस बढ़ाना होगा.
- भाग्यशाली अंक: 8
- रंग: हरा
- उपाय: मां दुर्गा का मंत्र जप करें.
तुला राशि राशिफल (Libra Daily Horoscope)
दिन फलदायक रहेगा. रुका धन मिल सकता है. नई प्रॉपर्टी खरीदने का समय अनुकूल है. बिजनेस में लाभ होगा.
- भाग्यशाली अंक: 9
- रंग: गुलाबी
- उपाय: देवी मां को चावल चढ़ाएं.
वृश्चिक राशि राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
खर्च बढ़ेंगे, आय-व्यय का संतुलन रखें. संतान की मेहनत से खुशी मिलेगी. अधिकारियों से बातचीत फायदेमंद रहेगी.
- भाग्यशाली अंक: 4
- रंग: मरून
- उपाय: काले तिल बहते पानी में प्रवाहित करें.
धनु राशि राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है. पुराने मित्र से मुलाकात होगी. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, लेकिन तनाव संभव है.
- भाग्यशाली अंक: 7
- रंग: बैंगनी
- उपाय: तुलसी का दीप जलाएं.
मकर राशि राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
दिन तरक्की दिलाने वाला है. राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा पद मिल सकता है. बड़े निवेश से फायदा होगा. जीवनसाथी की प्रगति से खुशी मिलेगी.
- भाग्यशाली अंक: 10
- रंग: ग्रे
- उपाय: काली उड़द दान करें.
कुंभ राशि राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
दिन उत्तम रहेगा. सामाजिक पहचान बढ़ेगी. परिवार की समस्याओं से राहत मिलेगी. धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.
- भाग्यशाली अंक: 11
- रंग: आसमानी
- उपाय: शनिदेव को तेल चढ़ाएं.
मीन राशि राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
दिन सकारात्मक रहेगा. मां से संपत्ति की जानकारी मिल सकती है. बच्चों के साथ समय अच्छा बीतेगा. छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा.
- भाग्यशाली अंक: 12
- रंग: फिरोजी
- उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
अपने आज के राशिफल (Aaj Ka Rashifal) के अलावा धर्म, आध्यात्म की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.
अपने राशिफल का रखें ध्यान (Aaj Ka Rashifal)
आज ग्रहों की चाल ने दो अलग-अलग रंग दिखाएंगे. एक तरफ उम्मीद, सफलता और खुशियां, तो दूसरी तरफ सावधानी और संयम की सलाह. लेकिन याद रखिए, राशिफल सिर्फ संकेत है, असली फर्क आपके कर्म और विश्वास से पड़ता है जो राशियां आज चमक रही हैं, वे अपनी मेहनत को दोगुना करें और जो सावधानी बरतने को कहा गया है, वे धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ें.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




