Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

15 मई 2026 पंचांग: मासिक शिवरात्रि, लक्ष्मी पूजा और शुभ योग का संयोग

Aaj Ka Panchang 15 may 2026: आज 15 मई 2026 को मासिक शिवरात्रि, शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा का संयोग है. पंचांग में त्रयोदशी तिथि, अश्विनी नक्षत्र और आयुष्मान योग बन रहे हैं. जानें आज के शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और पूजा विधि.

Aaj Ka Panchang 15 may 2026: 15 मई 2026 का शुक्रवार बेहद खास है क्योंकि आज मासिक शिवरात्रि, शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा का संयोग बन रहा है. इस अवसर पर सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ आयुष्मान और सौभाग्य योग भी बन रहे हैं. पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण त्रयोदशी तिथि है. अश्विनी नक्षत्र, वणिज करण और आयुष्मान योग का संयोग है. चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहे हैं और भद्रा का वास स्वर्ग में है, इसलिए कोई अशुभ प्रभाव धरती पर नहीं पड़ेगा.

शिवरात्रि पूजा और व्रत

आज शिवरात्रि की पूजा का निशिता मुहूर्त रात 11:57 बजे से 12:38 बजे तक रहेगा. व्रत रखने वाले लोग दिन में अपनी सुविधा अनुसार भी पूजा कर सकते हैं क्योंकि शिव पूजा में मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती. पूजा में बेलपत्र, भांग, धतूरा, चंदन, गंगाजल, अक्षत, फूल, फल, धूप और दीप का प्रयोग करें. शिवरात्रि की कथा सुनें और शिव परिवार की आरती करें. व्रत का पारण कल सूर्योदय के बाद करना शुभ रहेगा. शिवरात्रि व्रत से संकट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा

शाम को सूर्यास्त के बाद लक्ष्मी पूजा करें. शुक्रवार का व्रत और दान करने से धन और संपत्ति में वृद्धि होती है. लक्ष्मी पूजा से घर में सुख-समृद्धि आती है और आर्थिक पक्ष मजबूत होता है.

आज का पंचांग

  • तिथि: त्रयोदशी सुबह 08:31 तक, फिर चतुर्दशी अगले दिन 05:11 तक
  • नक्षत्र: अश्विनी रात 08:14 तक, फिर भरणी
  • करण: वणिज सुबह 08:31 तक, विष्टि शाम 06:54 तक
  • योग: आयुष्मान दोपहर 02:21 तक, फिर सौभाग्य
  • पक्ष: कृष्ण
  • दिन: शुक्रवार
  • चंद्र राशि: मेष

सूर्योदय और चंद्रोदय

  • सूर्योदय: 05:30 AM
  • सूर्यास्त: 07:05 PM
  • चंद्रोदय: 16 मई को 04:41 AM
  • चंद्रास्त: 05:31 PM

शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:07 AM से 04:49 AM
  • सर्वार्थ सिद्धि योग: 05:30 AM से 08:14 PM
  • अभिजीत मुहूर्त: 11:50 AM से 12:45 PM
  • अमृत काल: 01:44 PM से 03:11 PM
  • विजय मुहूर्त: 02:33 PM से 03:28 PM
  • निशिता मुहूर्त: 11:57 PM से 12:38 AM

चौघड़िया मुहूर्त

दिन के शुभ चौघड़िया

  • चर: 05:30 AM से 07:12 AM
  • लाभ: 07:12 AM से 08:54 AM
  • अमृत: 08:54 AM से 10:36 AM
  • शुभ: 12:18 PM से 01:59 PM
  • चर: 05:23 PM से 07:05 PM

रात के शुभ चौघड़िया

  • लाभ: 09:41 PM से 10:59 PM
  • शुभ: 12:17 AM से 01:35 AM
  • अमृत: 01:35 AM से 02:54 AM
  • चर: 02:54 AM से 04:12 AM

अशुभ समय

  • यमगण्ड: 03:41 PM से 05:23 PM
  • गुलिक काल: 07:12 AM से 08:54 AM
  • दुर्मुहूर्त: 08:13 AM से 09:08 AM, 12:45 PM से 01:39 PM
  • राहुकाल: 10:36 AM से 12:18 PM
  • भद्रा: 08:31 AM से 06:54 PM (वास स्वर्ग में)
  • दिशाशूल: पश्चिम
  • शिववास भोजन में: सुबह 08:31 तक
  • श्मशान में: 16 मई को 05:11 AM तक फिर गौरी के साथ

ये भी पढ़ें-शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुभ, सूर्योपासना और श्री सूक्त पाठ से मिलेगा विशेष फल

आज का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ है. शिवरात्रि व्रत और लक्ष्मी पूजा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital