Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Venus Transit: 7 दिन बाद बदल जाएगी इन राशियों की जिंदगी! शुक्र के गोचर से होगा कमाल

Venus Transit in Cancer: धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि का कारक शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहा है. शुक्र के गोचर से कुछ राशियों की जिंदगी में खास बदलाव आएगा.

shukra astrology

शुक्र देव और राशिचक्र.

Venus Transit 2024: धन ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि का कारक शुक्र ग्रह इस वक्त मिथुन राशि में मौजूद है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, शुक्र 7 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश करेगा. चूंकि, ज्योतिष में शुक्र को शुभ ग्रह कहा गया है इसलिए इसका गोचर अक्सर शुभ फल देने वाला होता है. शुक्र ग्रह कर्क राशि में 30 जुलाई तक रहेगा. ऐसे में शुक्र देव इस दौरान राशिचक्र की तमाम राशियों को प्रभावित करेंगे. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, शुक्र का यह राशि परिवर्तन तीन राशियों के लिए विशेष लाभकारी है.

कर्क राशि

शुभ ग्रह शुक्र का गोचर कर्क राशि के लिए अत्यंत खास है. चूंकि, शुक्र देव चाल बदलकर इसी राशि में प्रवेश करने वाले हैं इसलिए इस दौरान सुख और ऐश्वर्य बढ़ेगा. सेहत के लिहाज से भी शुक्र का यह गोचर खास है. इस अवधि में स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. बिजनेस में खास आर्थिक लाभ होगा. करियर में तरक्की का भरपूर अवसर प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति में गजब का सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. बिजनेस के उद्देश्य से की गई यात्रा लाभकारी होगी. लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में रोमांस बना रहेगा. संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा. नौकरी में सैलरी बढ़ सकती है. प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की होगी.

तुला राशि

शुक्र का गोचर तुला राशि से जुड़े लोगों के लिए भी अत्यधिक शुभ और लाभकारी माना जा रहा है. शुक्र-गोचर की पूरी अवधि में धन आगमन से कई स्रोत विकसित होंगे. व्यापार करने वालों को इस दौरान अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा. कार्यस्थल पर काम का अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा. अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा. घर-परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी. शादीशुदा जिंदगी में लाइफ पार्टनर का खूब साथ मिलेगा. नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है.

वृश्चिक राशि

शुक्र की चाल बदलने से वृश्चिक राशि से संबंध रखने वालों को खास लाभ होगा. बिजनेस में आर्थिक उन्नति के कई द्वार खुलेंगे. नौकरी में मन के अनुकूल प्रमोशन मिल सकता है. ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर काम में मन लगेगा. लव लाइफ और शादीशुदा जिंदगी में रोमांस रहेगा. प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में जमकर धन लाभ होगा. इस दौरान जो भी काम करेंगे उसमें भाग्य का साथ मिलेगा.

यह भी पढ़ें: कुंभ राशि में शनि की उल्टी चाल शुरू, 15 नवंबर तक इन 5 राशियों को मिलेगी शनि महाराज की विशेष कृपा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital