कालसर्प योग के उपाय
Kalsarp Yog Impact And Remedies: कालसर्प योग दो शब्दों काल यानी समय और सर्प यानी सांप का का संयोजन है. इसे अशुभ माना जाता है. ये कई चुनौतियों, रुकावट और संकट का कारण होता है. इससे आर्थिक और स्वास्थ्य समस्याएं होता है. हालांकि, कालसर्प योग वाले सभी जातकों पर इसका समान प्रभाव नहीं पड़ता. इसका प्रभाव कई कारकों पर निर्भर करता है, जैसे कि किस भाव में कौन सी राशि स्थित है, उसमें कौन सा ग्रह बैठा है, और उनका बल कितना है. इस कारण केवल कालसर्प योग की जानकारी से भयभीत होने की जरूरत नहीं है. इसके कई उपाय हैं जिन्हें अपनाने से इसके प्रभाव से बचा जा सकता है.
क्या है कालसर्प योग? (What Is Kalsarp Yog)
यह योग तब उत्पन्न होता है जब सभी ग्रह राहु और केतु के बीच स्थित होते हैं, जो सांप की कुंडली में बंधा हुआ सा दिखाई देता है. कालसर्प योग व्यक्ति की जन्म कुण्डली से जुड़ा होता है. भारतीय ज्योतिष में राहु और केतु को छायाग्रह माना जाता है जो चंद्रमा के आवृत्ति और सूर्य की आकाशीय पथ के कटान बिंदु हैं. जब सभी सात प्रमुख ग्रह राहु और केतु के बीच स्थित होते हैं, तो इसे कालसर्प योग माना जाता है.
भयभीत होने की जरूरत नहीं
बल्कि इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करवाकर इसके प्रभावों की विस्तृत जानकारी हासिल करना ही बुद्धिमत्ता है. जब असली कारण ज्योतिषीय विश्लेषण से स्पष्ट हो जाए, तो समय से उपाय करना चाहिए. कालसर्प योग के प्रभावों को कम करने के लिए ज्योतिषीय विश्लेषण के बाद उचित उपाय करना आवश्यक है. इससे आप अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकते हैं और अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं.
कालसर्प योग के उपाय और समाधान (Remedies Is Kalsarp Yog)
कालसर्प योग तब बनता है जब किसी व्यक्ति की जन्म कुण्डली में सभी ग्रह राहु और केतु के बीच स्थित होते हैं. यह योग हमेशा खराब नहीं होता, बल्कि इसके कुछ उपायों से इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है.
- पहले भाव में राहु और सातवें भाव में केतु होने पर चांदी की ठोस गोली अपने पास रखें.
- दूसरे भाव में राहु और आठवें भाव में केतु होने पर दो रंग या ज्यादा रंग वाला कंबल मंदिर में रखें.
- तीसरे भाव में राहु और नौवें भाव में केतु होने पर बाएं हाथ की कनिष्ठा उंगली में सोने का छल्ला पहनें और चने की दाल बहते पानी में बहाएं.
- चौथे भाव में राहु और दसवें भाव में केतु होने पर अपने मकान की छत पर जल भरकर रखें और चांदी की डिब्बी में शहद भरकर घर के बाहर जमीन में दबा दें.
- पांचवें भाव में राहु और ग्यारहवें भाव में केतु होने पर चांदी का ठोस हाथी घर में रखें.
- छठे भाव में राहु और बारहवें भाव में केतु होने पर बहन की सेवा करें और कुत्ता पालना अच्छा है.
ये भी पढ़ें: संभलकर! बेल्ट से कम हो सकती फर्टिलिटी, जानें पहनने का सही तरीका
Disclaimer: काल सर्प योग (Kalsarp Yog) को लेकर यहां दी गई जानकारी विभिन्न माध्यमों से ली गई है. हम यहां किसी तरह से ज्योतिष ऐलान नहीं करते हैं और न ही इस तरह की कोई सलाह देते हैं. हमारा उद्देश्य विभिन्न स्रोतों से जानकारी लाकर आप तक पहुंचाना है. भारत एक्सप्रेस किसी भी तरह से अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता है. धर्म और आस्था से जुड़े अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



