खेल

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान के लिए बुरी खबर, बाहर हुआ यह दिग्गज गेंदबाज

AUS vs PAK Test Series 2023-24: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है. इसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंची हुई है. 14 दिसंबर से टेस्ट शीरीज की शुरुआत होगी, लेकिन इससे पहले ही पाकिस्तान टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. टीम के स्पिन गेंदबाद अबरार अहमद कंगारू टीम के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे. उनकी जगह पर टीम ने 30 वर्षीय खिलाड़ी साजिद खान को शामिल किया है.

अबरार अहमद पहले टेस्ट से हुए बाहर

अबरार अहमद टेस्ट मैच में पाकिस्तान के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के लिए शानदार गेंदबाजी की थी. अबरार ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 10 विकेट चटकाए थे. वहले टेस्ट मुकाबले में उन्होंने 6 विकेट लिए थे. वहीं दूसरे मैच में उन्हें 4 सफलता मिली थी. अपने डेब्यू मैच में अबरार अहमद ने इंग्लैंड के खिलाफ 11 विकेट लिए थे. वह ऑस्ट्रेलियाई धरती पर काफी प्रभावी साबित हो सकते थे लेकिन वह पहले टेस्ट मुकाबले से बाहर हो चुके हैं. अबरार ने अब तक पाकिस्तान के लिए खेले गए 6 टेस्ट मैचों में कुल 38 विकेट झटके हैं.

साजिद खान हुए टीम में शामिल

अबरार अहमद के पहले टेस्ट से बाहर हो जाने के बाद पाकिस्तान टीम में 20 साल के स्पिन गेंदबाज साजिद खान को शामिल किया गया है. वह बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. साजिद खान ने पाकिस्तान के लिए अब तक खेले गए 7 टेस्ट मैचों में कुल 22 विकेट झटके हैं. साजिद खान अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2022 के मार्च ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाहौर में खेला था. 19 महीने बाद उनकी टेस्ट टीम में वापसी हो रही है. हालांकि, वह अबरार की जगह पर प्रभावी होंगे की नहीं यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है.

ये भी पढ़ें-  IND vs PAK U19 Asia Cup: पाकिस्तानी अंडर-19 टीम ने भारत को 8 विकेट से हराया, अजान अवैस ने खेली शतकीय पारी

शान मसूद की अगुवाई में उतरेगी पाक टीम

बता दें कि शान मसूद की अगुवाई में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की पहली सीरीज है. वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बाबर आजम ने तीनों फॉर्मेट से कप्तानी पद छोड़ दिया था. जिसके बाद पीसीबी ने शान मसूद को टेस्ट टीम की कमान सौंपी. पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में है और लगातार अभ्यास मैच खेल रही है. पीएम इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच में पाकिस्तान टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था. उस मुकाबले में शान मसूद ने नाबाद 201 रनों की पारी खेली थी.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

भूलकर भी न खोले व्हाट्सऐप पर APK फाइल! ऐसे होती है ठगी, जामताड़ा से चल रहे रैकेट के 22 आरोपी गिरफ्तार

वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने जामताड़ा से जुड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के…

31 seconds ago

चुनाव से पहले एक्शन में ओवैसी, सहारनपुर में चंद्रशेखर के साथ क्या गुल खिला? जानें वोटबैंक का गणित

Asaduddin Owaisi Chandrashekhar Azad Saharanpur: सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के विरोध में ओवैसी और चंद्रशेखर…

1 minute ago

‘वोट के लिए राम का नाम लेने वालों की बिगुल में छेद’, गोंडा में सतुआ बाबा ने उठाया कृष्ण मंदिर का मुद्दा

गोंडा में चल रही श्रीराम कथा के दौरान मीडिया से बात करते हुए सतुआ बाबा…

19 minutes ago

नीट पेपर लीक केस: किन 14 लोगों पर तय हुए आरोप? कबूलने से इनकारा, अब जानें आगे का रास्ता

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सभी 14 आरोपियों…

45 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में CJI सूर्यकांत ने AI डिटेक्टर सॉफ्टवेयर पर उठाए सवाल, बोले- इनके भरोसे छात्रों को दोषी न ठहराएं

हैदराबाद में CLEA के पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में CJI सूर्यकांत ने लॉ छात्रों के लिए…

46 minutes ago

जल बिन कुंभ स्नान कैसे संभव? उज्जैन में अवैध मजारों पर एक्शन के बीच उठा सवाल

Ujjain Simhastha 2028 News: उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के बीच रेलवे ने बुलडोजर चलाकर…

53 minutes ago