INDIA Alliance Meeting: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से चार में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद विपक्षी महागठबंधन में कांग्रेस की प्रासंगिकता पर सवाल खड़े होने लगे थे. इतना ही नहीं, इंडिया गठबंधन की 6 तारीख की बैठक रद्द हो गई थी. इस दौरान ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से लेकर एम के स्टालिन ने भी बिजी शेड्यूल के चलते मीटिंग में आने से इनकार कर दिया था. इस बीच अब इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) की मीटिंग की नई तारीख सामने आई हैं. इसको लेकर ये भी दावा किया गया है कि इस बैठक में सभी विपक्षी दल शामिल होंगे. नई तारीख की जानकारी कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने शेयर किया है.
दरअसल, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर कहा है कि विपक्षी गठबंधन (इंडिया) की चौथी बैठक एक बार फिर से स्थगित कर दी गई है और अब यह 19 दिसंबर को दिल्ली में होगी. उन्होंने कोई कारण नहीं बताया कि 17 दिसंबर से बैठक क्यों स्थगित की गई. इससे पहले, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सहित गठबंधन के शीर्ष नेताओं के फैसले के बाद बैठक (INDIA Alliance Meeting) 17 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई थी.
गौरतलब है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ कांग्रेस के नेतृत्व में भारत में विपक्षी राजनीतिक दलों का एक गठबंधन है. इसका गठन 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से मुकाबला करने के लिए किया गया था. ‘इंडिया’ का गठन (INDIA Alliance Meeting) जुलाई 2023 में बेंगलुरु में एक विपक्षी दल की बैठक के दौरान किया गया था.
बता दें कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों के नेता अगले लोकसभा की चुनाव की रणनीति तय करने के लिए बैठक करेंगे. यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली स्थित आवास पर होगी. सूत्रों का कहना है कि बैठक के दौरान ‘इंडिया’ के घटक दलों के नेताओं (INDIA Alliance Meeting) द्वारा लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला करने की रणनीति पर चर्चा करने और उसे अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…