खेल

AFG vs PAK: एशिया कप में मिली हार का बदला पूरा, अफगानिस्तान से फिर हारा पाकिस्तान

AFG vs PAK, 2nd T20I Highlights: अफगानिस्तान ने यूएई में इतिहास रचा है. राशिद खान की अगुआई वाली टीम ने दूसरे टी20 में 7 विकेट से जीत के साथ पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पहली टी20 सीरीज जीत ली है. रहमानुल्लाह गुरबाज़ (44) और फजलहक फारूकी जीत के हीरो रहे. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 131 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे उसने एक गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया.

मैच काफी रोमांचक था और लास्ट ओवर थ्रिलर रहा. आखिरी दो ओवर में अफगानिस्तान को जीत के लिए 22 रन बनाने थे. यहां से इस टीम के लिए जीत मुश्किल नजर आ रही थी लेकिन 19वें ओवर में टीम ने 17 रन जोड़े और अपनी जीत आसान की.

अफगानिस्तान ने रचा इतिहास

अफगानिस्तान की टीम ने सीरीज का पहला मैच भी इसी मैदान पर खेला था जिसमें उसने 6 विकेट से जीत हासिल कर पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पहली टी20 जीत हासिल की थी तो वहीं पर रविवार को जब सीरीज का दूसरा मैच खेला गया तो उसने एक बार फिर से 7 विकेट से जीत हासिल कर पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार कोई द्विपक्षीय सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बना लिया है.

पाकिस्तान पर क्लीन स्वीप का खतरा!

पाकिस्तान की ये हार शर्मनाक इसलिए भी है क्योंकि यूएई पाकिस्तान क्रिकेट टीम का दूसरा घर माना जाता है. जितना अनुभव यहां खेलने का पाकिस्तान को है उतना शायद ही किसी अन्य टीम को होगा. इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से अपमान का बदला ले पूरा कर लिया है. वहीं ये जीत अफगानिस्तान के लिए बेहद खास है. साथ ही अब अफगानिस्तान भी वर्ल्ड क्रिकेट में अन्य टीमों को बराबर की टक्कर दे रही है.

एक उत्साही गेंदबाजी प्रदर्शन के नेतृत्व में अफगानिस्तान ने शारजाह में दूसरे टी20ई में एक बार फिर पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया और अपने विरोधियों पर पहली श्रृंखला जीत हासिल की. 131 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने सात विकेट और एक गेंद शेष रहते लक्ष्य पार कर लिया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

9 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

19 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

19 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

26 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

32 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

34 minutes ago