बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम
इंग्लैंड ने ब्रेंडन मैकुलम को सीमित ओवर टीम का मुख्य कोच बनाया है. वह पहले से ही टेस्ट टीम के प्रमुख कोच हैं. मैकुलम ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) के नए तीन साल के करार को स्वीकार किया है.
मंगलवार को इस करार का विस्तार हुआ और वह 2027 वनडे विश्व कप तक टीम के कोच रहेंगे. हालांकि सफ़ेद गेंद क्रिकेट में उनका कार्यकाल आधिकारिक रूप से जनवरी 2025 में भारत दौरे से शुरू होगा. तब तक मार्कस ट्रेस्कोथिक टीम के अंतरिम मुख्य कोच बने रहेंगे. उनकी पहली बड़ी चुनौती चैंपियंस ट्रॉफी होगी.
इससे पहले जुलाई में वनडे और T20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड ने सीमित ओवर के प्रमुख कोच मैथ्यू मॉट को पद से हटा दिया था. इस पद के लिए रिकी पोंटिंग, इयोन मॉर्गन और एंडी फ़्लॉवर भी दावेदार थे. इससे पहले मई 2022 में मैकुलम जब टेस्ट टीम के कोच बने थे, तो उन्होंने वनडे और टी20 क्रिकेट की कोचिंग में अनिच्छा जताई थी.
मैकुलम ने इस अवसर पर कहा, “मैने टेस्ट टीम के साथ अपने समय को इन्जॉय किया और अब मैं सफ़ेद गेंद की चुनौती के लिए भी तैयार हूं. मैं जॉस और उनकी टीम के साथ एक मजबूत टीम बनाने के लिए उत्साहित हूं. इंग्लैंड क्रिकेट में अपार प्रतिभा है और मैं उनको सहयोग करने की पूरी कोशिश करूंगा. मेरा लक्ष्य है कि ऐसा टीम माहौल बनाया जाए, जिससे हम उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा करना जारी रखें.”
-आईएएनएस
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…
SUPREME COURT SLAMS TRANSIT BAN: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को…
PM Modi reaction bypoll election results: असम, बंगाल और पुडुचेरी उपचुनाव नतीजों पर पीएम मोदी…
PINKY CHAUDHARY JANTAR MANTAR PROTEST: हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने राजधानी…
DU Students On Rahul Gandhi: क्या राहुल गांधी की 'वोट चोरी' वाली दलील पर अब…
RBI e Rupee vs UPI: 15 अक्टूबर से UPI पर MDR के दबाव से परेशान…