Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Alex Hales: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में घिरा इंग्लैंड का ये क्रिकेटर, जानें CDC ने क्यों लगाई फटकार

एलेक्स हेल्स

इंग्लैंड टीम के क्रिकेटर एलेक्स हेल्स एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. हेल्स ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसपर काफी बवाल मच गया है. इस मामले पर CDC ने एलेक्स हेल्स को कड़ी फटकार लगाई है.

ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर एलेक्स हेल्स ने टीम को फाइनल में पहुंचाया था. जिसके बाद पाकिस्तान को फाइनल मुकाबले में हराकर इंग्लैंड विश्व चैंपियन बन गया. टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले हेल्स विवादों में घिर गए हैं. जिसके कारण उन्हें सोशल मीडिया पर काफी फजिहत झेलनी पड़ रही है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी इस स्टाईलिश बल्लेबाज को फटकार लगा दी है.

यह है पूरा मामला

इंग्लैंड टीम के विस्फोटक बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को क्रिकेट अनुशासन आयोग (CDC) ने एक पुराने सोशल मीडिया पोस्ट  के लिए फटकार लगाई है. वह साल 2009 में न्यू ईयर पार्टी के दौरान ब्लैक फेस  में नजर आए थे. इसे लेकर खूब बवाल हुआ और उन्हें फटकार लगाई गई है.

विवादों से हेल्स का पुराना नाता

इंग्लैंड टीम के दाएं हाथ के बल्लेबाज एलेक्स हेस्स के लिए यह पहला मौका नहीं है जब वो विवादों में घिरे हो. इससे पहले भी वो अपने खेल के अलावा कंट्रोवर्सी में रहे हैं. साल 2019 वर्ल्ड कप शुरु होने से पहले भी एलेक्स हेल्स विवादों में आए थे. दरअसल आईसीसी के नियम के अनुसार विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले सभी टीम के खिलाड़ियों को डोप टेस्ट से गुजरना पड़ता है. इंग्लैंड के सारे खिलाड़ी उस विश्व कप के लिए डोप टेस्ट में पास हुए, लेकिन एलेक्स हेल्स टोप टेस्ट में फेल हो गए जिसके बाद उन्हें विश्व कप टीम से बाहर कर दिया गया था.

शराब पीकर नशे की हालत में इंग्लिश बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक पस्ट शेयर किए थे. हेल्स पर अगस्त में ईसीबी के निर्देश 3.3 के उल्लंघन का आरोप लगा था. इसमें कहा गया है: ” कोई भी व्यक्ति ऐसा कोई काम नहीं कर सकता है जो क्रिकेट के हितों के खिलाफ हो, क्रिकेट के खेल को प्रभावित करता हो या इससे किसी भी क्रिकेटर या क्रिकेटरों के समूह की बदनामी हो.”

 

ये भी पढ़े:

Danushka Gunathilaka: यौन शोषण केस में दनुष्का गुणाथिलका को मिली बेल, टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी गिरफ्तारी

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital