Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Asian Games 2023: भारतीय मेंस हॉकी टीम का शानदार आगाज, उजबेकिस्तान को 16-0 से रौंदा

India beat Uzbekistan: भारतीय फॉरवर्ड पंक्ति और मिडफील्डरों ने मिलकर 10 गोल किये और एक गोल पेनल्टी स्ट्रोक पर मिला. भारत को पांचवें ही मिनट में मौका मिला था.

भारतीय मेंस हॉकी टीम (फोटो सोशल मीडिया)

Mens Hockey Team: एशियन गेम्स 2023 में भारतीय मेंस हॉकी टीम ने शानदार आगाज करते हुए उज्बेकिस्तान की टीम को बुरी तरह रौंद दिया. ललित उपाध्याय, वरूण कुमार और मनदीप सिंह की हैट्रिक के दम पर भारत ने पुरूष हॉकी कम्पटीशन मे उजबेकिस्तान को 16-0 से रौंदकर जीत के साथ शुरुआत की. तोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता दुनिया की तीसरे नंबर की टीम भारत के लिये यह पूल ए (A) का बेमेल मुकाबला था. बता दें कि उजबेकिस्तान एफआईएच (FIH) रैंकिंग में 66वें स्थान पर है

भारत की ओर से ललित उपाध्याय (सातवां, 24वां ,37वां और 53वां मिनट), मनदीप सिंह (18वां, 27वां और 28वां मिनट) और वरूण कुमार (12वां, 36वां, 50वां और 52वां मिनट) ने हैट्रिक लगाई.

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने खेला मैच

इसके अलावा अभिषेक (17वां) , सुखजीत सिंह (42वां), शमशेर सिंह (43वां), अमित रोहिदास (38वां) और संजय (57वां) ने गोल किये. भारत को अब 26 सितंबर को सिंगापुर से खेलना है. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने यह मैच नहीं खेला. उद्घाटन समारोह में वह ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन के साथ भारतीय दल के ध्वजवाहक थे जिसके बाद उन्हें आराम दिया गया. भारतीयों ने शुरू ही से दबदबा बनाते हुए सातवें मिनट में पहला गोल दाग दिया. भारत को पूरे 60 मिनट में 14 पेनल्टी कॉर्नर मिले जिनमें से पांच पर ही गोल हो सका जो कोच क्रेग फुल्टोन के लिये चिंता का विषय है.

यह भी पढ़ें-  World Cup 2023: ये दोनों टीमें खेलेंगी विश्व कप का फाइनल, ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

भारत को पांचवे ही मिनट में मिला था मौका

भारतीय फॉरवर्ड पंक्ति और मिडफील्डरों ने मिलकर 10 गोल किये और एक गोल पेनल्टी स्ट्रोक पर मिला. भारत को पांचवें ही मिनट में मौका मिला था लेकिन अभिषेक के शॉट को उजबेक गोलकीपर ने बचा लिया. इसके बाद सुखजीत ने भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर दिलाया लेकिन संजय उस पर गोल नहीं कर सके. ललित ने रिबाउंड पर गोल दागा.

भारत की बढत 12वें मिनट में वरूण ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके दुगुनी की । दूसरे क्वार्टर की शुरूआत में भारत को मिला पेनल्टी कॉर्नर बेकार गया । भारत का तीसरा गोल 17वें मिनट में अभिषेक ने बाये फ्लैंक से मनदीप से मिले पास पर किया. मनदीप ने ब्रेक से पहले एक मिनट के भीतर दो गोल दागे. भारत को तीन मिनट के भीतर दो पेनल्टी कॉर्नर और मिले लेकिन गोल नहीं हो सका. हाफटाइम तक भारत के पास 7 -0 की बढत थी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital