Bharat Express DD Free Dish

दो भाई, दोनों तबाही! अभिषेक-तिलक ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, PAK को दिया 201 रनों का टारगेट

एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212 रनों का मुश्किल लक्ष्य दिया है. शुरुआती झटकों के बाद अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने आतिशी पारियां खेलकर टीम का स्कोर 211 तक पहुंचाया.

Asian Games 2026

अभिषेक-तिलक ने जड़ी तूफानी अर्धशतक

Asian Games 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर क्लास ली और निर्धारित ओवरों में बोर्ड पर 211 रन का विशाल स्कोर टांग दिया. इस तरह पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 212 रनों का मुश्किल लक्ष्य मिला है.

लगा शुरुआती झटके, पर नहीं रुकी रफ्तार

भारतीय पारी की शुरुआत वैसी नहीं रही जैसी उम्मीद की जा रही थी. टीम ने महज 51 रन के स्कोर पर ही अपने शुरुआती दो विकेट गंवा दिए. सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 9 गेंदों पर 15 और संजू सैमसन सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. शुरुआती झटकों से टीम थोड़ी दबाव में जरूर आई, लेकिन दूसरे छोर से पारी की शुरुआत करने उतरे अभिषेक शर्मा ने रनों की गति को बिल्कुल भी धीमा नहीं पड़ने दिया.

अभिषेक ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़े और टीम के स्कोर को 93 रन तक पहुंचाया. अभिषेक ने अपनी ताबड़तोड़ पारी में महफिल लूट ली. वह 28 गेंदों पर 7 छक्कों और 3 चौकों की मदद से शानदार 61 रन बनाकर आउट हुए. उनके आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने 21 और ईशान किशन ने 20 रनों का योगदान दिया. श्रेयस 133 के स्कोर पर पांचवें विकेट के रूप में पवेलियन लौटे.

तिलक और दुबे की आतिशी साझेदारी

एक समय भारतीय पारी को एक मजबूत फिनिश की जरूरत थी, जिसे तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने बखूबी पूरा किया. दोनों ने छठे विकेट के लिए महज 30 गेंदों पर ताबड़तोड़ 62 रनों की बेहतरीन साझेदारी करके स्कोर को 193 रन तक पहुंचा दिया. शिवम दुबे ने 15 गेंदों पर 2 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 27 रनों की तेजतर्रार पारी खेली.

वहीं दूसरी तरफ तिलक वर्मा का बल्ला जमकर गरजा. उन्होंने महज 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. तिलक अंत तक क्रीज पर डटे रहे और 22 गेंदों पर 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से नाबाद 51 रनों की शानदार पारी खेली. उनके साथ अक्षर पटेल 1 गेंद पर 1 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस तरह भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया.

पाकिस्तान की गेंदबाजी की बात करें तो अहमद दानियाल और अराफात मिन्हास ने दो-दो विकेट झटके, जबकि सईम अयूब और अबरार अहमद के खाते में एक-एक विकेट आया. अब सबकी निगाहें पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर हैं कि वे इस बड़े लक्ष्य का पीछा कैसे करते हैं.

ये भी पढ़ें- ‘अब अगला निशाना सिर्फ ओलंपिक मेडल!’ बेटी इशिका की स्वर्णिम जीत पर गदगद हुए माता-पिता, मोहल्ले में बंटी मिठाई

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read