Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

क्या खत्म हो गया भुवी-रहाणे समेत इन दिग्गजों का करियर? BCCI का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट केएल राहुल के लिए भी बजा रहा खतरे की घंटी!

Team India के प्लेयर्स की वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी हो गई है. ग्रेड A+ में चार, A में पांच, ग्रेड B में छह और ग्रेड C में सबसे ज्यादा 11 खिलाड़ियों को जगह मिली है.

BCCI Central Contracts

BCCI Central Contracts

BCCI Central Contracts: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साल अक्तूबर 2022 से सितंबर 2023 के लिए खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एलान कर दिया है. इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कुछ स्टार खिलाड़ियों का प्रमोशन हुआ है तो कई खिलाड़ियों को भारी नुकसान भी हुआ है. इस लिस्ट में सबसे ज्यादा फायदा जिस खिलाड़ी को हुआ है वो ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा हैं.

आपको बता दें इस खिलाड़ी को भी फॉर्मेट में उनके प्रदर्शन के लिए ए + अनुबंध दिया गया था. वहीं डिमोशन की बात करे तो केएल राहुल को ए ग्रेड से बी में कर दिया है. इतना ही नहीं कई भारतीय दिग्गज खिलाड़ी हैं जिन्हें कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया है.  जडेजा के अलावा, अन्य ऑलराउंडर अक्षर पटेल पटेल और हार्दिक पंड्या को बी और सी से ग्रेड ए में शामिल किया गया है. वहीं शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव को भी इस बार फायदा मिला है.

ये भी पढ़ें: MI vs DC: फुलटॉस पर फंसी दिल्ली, Mumbai Indians बनी WPL की पहली चैंपियन, जानें मैच से जुड़ी बड़ी बातें

भुवी-रहाणे समेत इन दिग्गजों का करियर खत्म!

अनुभवी अजिंक्य रहाणे और ईशांत शर्मा, जो पहले ग्रेड बी में थे. उन्हें अनुबंध नहीं दिया गया है. जबकि भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा और दीपक चाहर सभी को सूची से हटा दिया गया है. अब इस नई लिस्ट को देखते हुए माना जा रहा है कि रहाणे, साहा और भुवनेश्वर का करियर लगभग समाप्त हो चुका है. बीसीसीआई की अनुबंध सूची में चार समूह हैं, जिसमें ‘ए प्लस’ खिलाड़ी 7 करोड़ रुपये, ‘ए’ खिलाड़ी 5 करोड़ रुपये, ‘बी’ खिलाड़ी 3 करोड़ रुपये और ‘सी’ खिलाड़ी 1 करोड़ रुपये रखे गए हैं.

BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से क्या समझें ?

बीसीसीआई की इस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट पर नजर डाले तो बोर्ड ने साफ कर दिया है की कुछ दिग्गज भारतीय खिलाड़ी जो लंबे समय से टीम से बाहर है. अब उनका करियर लगभग खत्म है. नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बीसीसीआई ने कई बातें साफ साफ कर दी हैं. हालांकि शिखर धवन जो काफी समय से टीम इंडिया में जगह बनाने में नाकाम है उन्हें  अब भी कॉन्ट्रैक्ट में रखा है. ऐसे में उम्मीद है कि वो वापसी कर सकते हैं. वहीं केएल राहुल के फ्लॉप शो के बाद इस लिस्ट में उनका डिमोशन हुआ है.

केएल राहुल के लिए भी बजा रहा खतरे की घंटी!

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में अपना डिमोशन देखकर केएल राहुल भी टेंशन में आ गए होंगे. टीम के लिए केएल राहुल के प्रदर्शन में कमी साफ दिखी है. चाहे फॉर्मेट कोई भी हो राहुल का फ्लॉप शो जारी है. छली बार राहुल ए में थे लेकिन इस बार बी में हैं.

BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की पूरी लिस्ट

ग्रेड ए प्लस कैटेगरी: रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा

ग्रेड ए श्रेणी: हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल

ग्रेड बी कैटेगरी: चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल

ग्रेड सी श्रेणी: उमेश यादव, शिखर धवन, शार्दुल ठाकुर, इशान किशन, दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital