टीम इंडिया का ऐलान (सोर्स- ACC)
ICC Men’s U19 World Cup Announced: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोल्ड (BCCI) ने अंडर 19 ट्राई सीरीज और वर्ल्ड कप को लेकर भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. ये ट्राई सीरीज साउथ अफ्रीका में खेली जाएगी. जिसमें भारत, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें हिस्सा लेंगी. 29 दिसंबर से ट्राई सीरीज की शुरुआत होगी. जो 10 जनवरी, 2024 तक चलेगी. इसके बाद भारतीय अंडर 19 टीम वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटेगी. जिसको लेकर 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की है.
अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र पटेल, सचिन धास, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, उदय शरन (कप्तान), अविनाश राव (विकेटकीपर), सौम्य कुमार पांडे (उपकप्तान), मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन (विकेटकीपर), धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला, राज लिंबानी, नमन तिवारी.
प्रेम देवकर, अंश गोसाई, मोहम्मद अमान.
दिग्विजय पाटिल, जयंत गोयत, पी विग्नेश, किरण चोरमले.
ये भी पढ़ें- ICC ने जारी किया अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल, जानें भारत-पाक मैच को लेकर क्या है अपडेट
बता दें कि अंडर-19 टीम में ग्रुप ए में भारत के अलावा बांग्लादेश, आयरलैंड और अमेरिका की टीम है. टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 20 जनवरी को ब्लोमफोंटेन में बांग्लादेश के खिलाफ करेगी. इसके बाद इंडियन अंडर 19 टीम अगला दो मैच 25 और 28 जनवरी को आयरलैंड और यूएसए के खिलाफ खेलेगा. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को बेनोनी में खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें- Asia Cup U-19 IND vs NEP: एशिया कप में राज लिंबानी की घातक गेंदबाजी, नेपाल के खिलाफ 13 रन देकर झटके 7 विकेट
भारतीय अंडर-19 टीम इस समय दुबई में अंडर-19 एशिया कप खेल रही है. मंगलवार को टीम इंडिया ने करो या मरो मैच में नेपाल को दस विकेट से हराकर खुद को सेमीफाइनल की रेस में जिंदा रखा है. नेपाल के खिलाफ इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज राज लिंबानी ने 9.1 ओवर की गेंदबाजी की और 13 रन देकर 7 विकेट झटके. भारतीय गेंदबाज ने अपनी प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है.
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…