Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ICC Men’s U19 World Cup और ट्राई सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

BCCI ने अंडर 19 ट्राई सीरीज और वर्ल्ड कप को लेकर भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. ये ट्राई सीरीज साउथ अफ्रीका में खेली जाएगी.

U 19 Team

टीम इंडिया का ऐलान (सोर्स- ACC)

ICC Men’s U19 World Cup Announced: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोल्ड (BCCI) ने अंडर 19 ट्राई सीरीज और वर्ल्ड कप को लेकर भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. ये ट्राई सीरीज साउथ अफ्रीका में खेली जाएगी. जिसमें भारत, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें हिस्सा लेंगी. 29 दिसंबर से ट्राई सीरीज की शुरुआत होगी. जो 10 जनवरी, 2024 तक चलेगी. इसके बाद भारतीय अंडर 19 टीम वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटेगी. जिसको लेकर 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की है.

ट्राई सीरीज और ICC पुरुष U19 वर्ल्ड कप के लिए भारत की U19 टीम

अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र पटेल, सचिन धास, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, उदय शरन (कप्तान), अविनाश राव (विकेटकीपर), सौम्य कुमार पांडे (उपकप्तान), मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन (विकेटकीपर), धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला, राज लिंबानी, नमन तिवारी.

ट्राई सीरीज के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ी

प्रेम देवकर, अंश गोसाई, मोहम्मद अमान.

बैकअप खिलाड़ी

दिग्विजय पाटिल, जयंत गोयत, पी विग्नेश, किरण चोरमले.

ये भी पढ़ें- ICC ने जारी किया अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल, जानें भारत-पाक मैच को लेकर क्या है अपडेट

भारत की बांग्लादेश से होगी भिडंत

बता दें कि अंडर-19 टीम में ग्रुप ए में भारत के अलावा बांग्लादेश, आयरलैंड और अमेरिका की टीम है. टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 20 जनवरी को ब्लोमफोंटेन में बांग्लादेश के खिलाफ करेगी. इसके बाद इंडियन अंडर 19 टीम अगला दो मैच 25 और 28 जनवरी को आयरलैंड और यूएसए के खिलाफ खेलेगा. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को बेनोनी में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- Asia Cup U-19 IND vs NEP: एशिया कप में राज लिंबानी की घातक गेंदबाजी, नेपाल के खिलाफ 13 रन देकर झटके 7 विकेट

भारत ने नेपाल को दस विकेट से हराया

भारतीय अंडर-19 टीम इस समय दुबई में अंडर-19 एशिया कप खेल रही है. मंगलवार को टीम इंडिया ने करो या मरो मैच में नेपाल को दस विकेट से हराकर खुद को सेमीफाइनल की रेस में जिंदा रखा है. नेपाल के खिलाफ इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज राज लिंबानी ने 9.1 ओवर की गेंदबाजी की और 13 रन देकर 7 विकेट झटके. भारतीय गेंदबाज ने अपनी प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital