खेल

IND vs AUS: पूर्व भारतीय कोच का दावा- आस्ट्रेलिया जीत सकती है, इस बार भारत घर पर कमजोर

Australia tour of India, 2023 : महान बल्लेबाज ग्रेग चैपल का मानना है कि आस्ट्रेलिया चार मैचों की आगामी टेस्ट सीरीज जीत सकता है क्योंकि ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह जैसे प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण भारतीय टीम कमजोर लग रही है. पंत सड़क दुर्घटना में चोटिल होने के बाद से लगभग पूरे साल नहीं खेल सकेंगे जबकि कमर की चोट से जूझ रहे बुमराह पहले दो टेस्ट से बाहर है. चैपल ने ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ में लिखा, ऑस्ट्रेलिया सीरीज जीत सकता है. ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह जैसे प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण भारतीय टीम कमजोर लग रही है. विराट कोहली पर बहुत अधिक दारोमदार होगा.

पूर्व भारतीय कोच का दावा
हरफनमौला रविंद्र जडेजा ने घुटने की चोट से उबरने के बाद रणजी ट्रॉफी के जरिये वापसी की और वह बृहस्पतिवार से नागपुर में शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिये टीम में हैं. चैपल ने कहा कि टर्निंग विकेटों पर नाथन लियोन की जगह एश्टोन एगर को तरजीह दी जानी चाहिये. उन्होंने कहा, स्पिनरों की मददगार पिच होने पर एश्टोन एगर को चुना जाना चाहिए. क्योंकि ऊंगली की स्पिन अधिक सटीक होती है.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: एलेक्स कैरी ने चेताया- सिर्फ स्पिन पर ध्यान दे रही है कंगारू टीम, भारत के पेस अटैक पर दिया बड़ा बयान

चैपल का बड़ा बयान

अनिल कुंबले ने टेस्ट क्रिकेट में 619 विकेट लिये और वह तेज , सपाट लेग ब्रेक डालता था. बल्लेबाजों को पता होता था कि चूकने पर उनका विकेट गिर सकता है. एगर को भी यही करना होगा.’ उन्होंने यह भी कहा कि आस्ट्रेलिया को कई पहलुओं पर काम करना होगा. डेविड वॉर्नर फॉर्म में नहीं है और भारत में उन्हें अपना टेस्ट रिकॉर्ड बेहतर करना होगा. उस्मान ख्वाजा, एलेक्स कारी, ट्रेविस हेड और कैमरन ग्रीन को शानदार स्पिनरों के सामने खुद को परखना होगा. मार्नस लाबुशेन अपने कैरियर का पहला बड़ा टेस्ट देंगे. चैपल ने कहा, आस्ट्रेलिया को अपनी प्रतिभा और हुनर का पूरा निचोड़ लगाना होगा।भारत में जीतना अब उतना मुश्किल नहीं है. अब नियमित दौरे हो रहे हैं और आईपीएल से काफी अनुभव मिल ही गया है.

IND vs AUS टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

1st Test: 09 फरवरी, गुरुवार – 13 फरवरी
स्थान: विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर
समय: भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे

2nd Test: 17 फरवरी, शुक्रवार – 21 फरवरी
स्थान: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
समय: भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे

3rd Test: मार्च 01, बुधवार – मार्च 05
स्थान: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
समय: भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे

4th Test: 09 मार्च, गुरुवार – 13 मार्च
स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
समय: भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे

Amit Kumar Jha

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

6 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

6 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

6 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

7 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

7 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

7 hours ago